Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महिला थानाध्यक्ष को महंगा पड़ा थाने में प्रेमी जोड़े की शादी करवाना, जानें क्यों?

चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में महिला थानाध्यक्ष ने चार साल से परेशान दो प्यार करने वालों की थाने में ही शादी करवा दी। दूल्हा-दुल्हन तो खुश हो गए, लेकिन थानाध्यक्ष को थाने में शादी करवाना महंगा पड़ गया। शादी में कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं करने पर महिला थानाध्यक्ष, दूल्हा व दुल्हन सहित 15 लोगों का चालान कर दिया गया। 500 रुपए थानाध्यक्ष और एक हजार रुपए वर-वधू पक्ष से जुर्माना भी वसूला गया।

अपने से बड़ी उम्र की शादीशुदा महिला से प्यार

अपने से बड़ी उम्र की शादीशुदा महिला से प्यार

चंदौली जिले की मुगलसराय थानाक्षेत्र के गोधना गांव के रहने वाले एक युवक को दुलहीपुर क्षेत्र की रहने वाली महिला से प्यार हो गया। महिला युवक से उम्र में बड़ी है और शादीशुदा भी है। चार साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। इस बात की जानकारी जब युवक और महिला के घरवालों को हुई तो खूब हंगामा हुआ। दोनों के परिवारों के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ। लेकिन युवक और महिला के इरादे कमजोर नहीं पड़े। युवक अपनी प्रेमकिा को छोड़ने के लिए राजी नहीं था।

महिला थानाध्यक्ष ने थाने में करवाई प्रेमी प्रेमिका की शादी

महिला थानाध्यक्ष ने थाने में करवाई प्रेमी प्रेमिका की शादी

आखिरकार मामला पुलिस के पास पहुंचा। प्रेमी प्रेमिका अलीनगर थाने में महिला थानाध्यक्ष शशि सिंह के पास पहुंचे और अपनी परेशानी बताई। इसके बाद शशि सिंह ने दोनों के परिवारवालों को थाने बुलाया। यहां दोनों के परिवारों को राजी करने के बाद महिला थानाध्यक्ष शशि सिंह ने थाने में ही प्रेमी प्रेमिका की शादी करवा दी। थाने में बने मंदिर में ही वर और वधु ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इस दौरान दोनों की पक्ष के लोग और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

महिला थानाध्यक्ष का काटा गया चालान, वसूला जुर्माना

महिला थानाध्यक्ष का काटा गया चालान, वसूला जुर्माना

बता दें, थाने में शादी के दौरान सोशल डिस्टेंसिग का ध्यान नहीं रखा गया। थाने में प्रेमी जोड़े की शादी कराना महिला थानाध्यक्ष को महंगा पड़ गया। अलीनगर थाना प्रभारी संतोष सिंह ने शादी में कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं करने पर महिला थानाध्यक्ष, दूल्हा व दुल्हन सहित 15 लोगों का चालान कर जुर्माना वसूला। इसमें 500 रुपए थानाध्यक्ष और एक हजार रुपए वर-वधू पक्ष से वसूला गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+