WBSSC Recruitment 2025: सरकारी नौकरी का मौका, 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, बिना इंटरव्यू होगा सिलेक्शन
WBSSC Recruitment 2025: अगर आप पश्चिम बंगाल से हैं और लंबे समय से एक स्थायी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (WBSSC) ने राज्य के सरकारी स्कूलों में बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। कुल 8,477 पदों पर नॉन-टीचिंग स्टाफ यानी क्लर्क और सपोर्ट स्टाफ की भर्ती होने जा रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि इन पदों के लिए किसी इंटरव्यू की जरूरत नहीं है।
इन पदों पर चयन सिर्फ लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के जरिए होगा। यानी मेहनत से परीक्षा पास करें और सीधी सरकारी नौकरी पाएं। 8वीं, 10वीं या ग्रेजुएशन पास उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आखिरी तारीख 3 दिसंबर 2025 तय की गई है।

कुल 8,477 पदों पर भर्ती
इस भर्ती में कुल 8,477 पद शामिल हैं, जिनमें 2,989 पद क्लर्क (ग्रुप C) और 5,488 पद ग्रुप D के लिए हैं। इन पदों पर स्कूलों में क्लर्क, लैब असिस्टेंट, मल्टी-टास्किंग स्टाफ और अन्य एडमिन से जुड़ी भूमिकाओं के लिए उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। सैलरी 26,605 रुपये से 29,905 रुपये प्रतिमाह के बीच रहेगी। इसके साथ DA, HRA और मेडिकल अलाउंस जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।
ये भी पढ़ें: NDA Manifesto: NDA का संकल्प पत्र जारी, 1 करोड़ नौकरी, 1 करोड़ 'लखपति दीदी’ का वादा, घोषणापत्र की 25 बातें
योग्यता और उम्र सीमा
- ग्रुप C (क्लर्क): 12वीं पास या ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
- ग्रुप D (सपोर्ट स्टाफ): 8वीं या 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं।
आवेदन के लिए उम्र 3 दिसंबर 2025 तक 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।
आरक्षण के अनुसार छूट भी दी जाएगी - SC/ST को 5 साल और OBC को 3 साल की छूट मिलेगी।
एप्लीकेशन फीस
- जनरल/OBC/EWS उम्मीदवारों के लिए शुल्क 400 रुपये है।
- SC/ST/PH उम्मीदवारों के लिए फीस 150 रुपये रखी गई है।
पेमेंट केवल ऑनलाइन मोड से ही किया जा सकेगा।
सेलेक्शन प्रोसेस क्या है?
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा -
- लिखित परीक्षा
- स्किल या प्रैक्टिकल टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
ग्रुप C परीक्षा: 60 सवाल पूछे जाएंगे -
- 15 सामान्य ज्ञान, 15 सामयिकी, 15 सामान्य अंग्रेजी और 15 अंकगणित से होंगे।
ग्रुप D परीक्षा: 45 सवाल होंगे -
- 15 सामान्य ज्ञान, 15 सामयिकी और 15 अंकगणित के प्रश्न रहेंगे।
कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, इसलिए उम्मीदवार पूरे आत्मविश्वास से परीक्षा दे सकते हैं।
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट westbengalssc।com पर जाएं।
- होमपेज पर 'Non-Teaching Recruitment' लिंक पर क्लिक करें।
- "WBSSC Teachers Recruitment" सेक्शन में जाएं।
- ऑनलाइन फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
- आवेदन की कॉपी PDF में सेव कर लें और उसका प्रिंटआउट निकालें।
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 3 दिसंबर 2025 तय की गई है। पहले यह प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू होनी थी, लेकिन अब यह शुरू हो चुकी है।
बिना इंटरव्यू, स्थायी नौकरी का मौका
यह भर्ती खास इसलिए है क्योंकि इसमें किसी तरह का इंटरव्यू नहीं होगा। यह पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों में स्थायी नौकरी पाने का शानदार अवसर है। राज्य के हजारों युवा इस भर्ती का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अगर आप योग्यता पूरी करते हैं, तो इस अवसर को जरूर अपनाएं और समय पर फॉर्म भरें।
ये भी पढ़ें: खुशखबरी: इस राज्य के 5 लाख युवाओं को मिलेगी नई नौकरी, नितिन गडकरी ने किया बड़ा खुलासा












Click it and Unblock the Notifications