UPTET Registration 2026: यूपी में सरकारी टीचर बनने का मौका! कौन कर सकता है अप्लाई? ये रहा Direct Link
UPTET Registration Form 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है! उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने आज, 27 मार्च 2026 से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जो भी अभ्यर्थी प्राथमिक (Primary School) या उच्च प्राथमिक विद्यालयों (Upper Primary School) में शिक्षक बनना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। आइए जानतें हैं इस परीक्षा से जुड़ी हर जरूरी जानकारी, योग्यता और आवेदन का तरीका क्या है...

उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी चेतावनी
आयोग (UPESSC) ने उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी चेतावनी जारी की है। सोशल मीडिया पर uptet2026.in नाम की एक वेबसाइट वायरल हो रही है, जिसे आयोग ने पूरी तरह नकली (Fake) बताया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे केवल और केवल आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in के माध्यम से ही आवेदन करें। किसी भी अन्य फर्जी साइट पर अपनी पर्सनल डिटेल या फीस जमा न करें।
UPTET 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख और शेड्यूल
अगर आप इस परीक्षा में बैठना चाहते हैं, तो समय का खास ख्याल रखें:
- आवेदन शुरू होने की तारीख: 27 मार्च 2026
- आवेदन की आखिरी तारीख: 26 अप्रैल 2026
- फॉर्म में सुधार (Correction) की तारीख: 1 मई 2026 तक
UPTET Registration 2026 Apply Online: आवेदन कैसे करें?
- 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
- 2. वहां One-Time Registration (OTR) की प्रक्रिया पूरी करें।
- 3. ओसीआर आईडी और पासवर्ड मिलने के बाद लॉगिन करें।
- 4. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- 5. अंत में अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
यूपीटीईटी 2026 आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
फॉर्म भरते समय अपने पास ये चीजें तैयार रखें:
- आधार कार्ड
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- ग्रेजुएशन (स्नातक) की मार्कशीट
- टीचिंग ट्रेनिंग सर्टिफिकेट (BTC/D.El.Ed/B.Ed आदि)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर
UPTET Application Fees: कितनी लगेगी एप्लीकेशन फीस?
- General/EWS/OBC: दोनों पेपर के लिए 1,000 रुपये।
- SC/ST: दोनों पेपर के लिए 500 रुपये।
- दिव्यांग (PwD): दोनों पेपर के लिए 300 रुपये।
कौन दे सकता है UPTET 2026 परीक्षा?
- प्राइमरी लेवल (कक्षा 1 से 5): ग्रेजुएशन (Graduation) के साथ दो साल का D.El.Ed (BTC) पास या अंतिम वर्ष में।
- 50% अंकों के साथ इंटरमीडिएट और 4 साल का B.El.Ed पास या अंतिम वर्ष में।
- विशेष योग्यता वाले शिक्षा मित्र या AMU से टीचिंग डिप्लोमा धारक भी पात्र हैं।
अपर प्राइमरी लेवल (कक्षा 6 से 8):
- स्नातक/परास्नातक (Bachelors/Masters ) (50% अंक) के साथ B.Ed पास या अंतिम वर्ष में।
- स्नातक के साथ दो साल का D.El.Ed (BTC)।
- 50% अंकों के साथ इंटरमीडिएट और 4 साल का B.A. B.Ed / B.Sc. B.Ed कोर्स।
कैसा होगा यूपीटीईटी 2026 परीक्षा का पैटर्न?
UPTET में दो पेपर होते हैं। पेपर 1 प्राथमिक (1-5) और पेपर 2 उच्च प्राथमिक (6-8) के लिए होता है।
दोनों पेपर में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे।
- मुख्य विषय: बाल विकास एवं शिक्षण विधि, भाषा-1 (हिन्दी), भाषा-2 (अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत), गणित और पर्यावरण अध्ययन।
- हर सेक्शन से 30-30 प्रश्न पूछे जाएंगे।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस













Click it and Unblock the Notifications