UPSC NDA 1 Notification: ऑफिसर बनने का सपना अब होगा साकार, कौन कर सकता है अप्लाई? चेक करें प्रोसेस
UPSC NDA 1 Registration 2026: देश की सुरक्षा में योगदान देने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए साल 2026 की सबसे बड़ी खबर सामने आ गई है। UPSC ने NDA और NA परीक्षा (I) 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए तीनों सेनाओं-आर्मी, नेवी और एयरफोर्स-में अधिकारी बनने का रास्ता खुल गया है।
हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा के जरिए NDA में प्रवेश पाकर अपने सपनों को पंख देते हैं। इस बार भी 394 प्रतिष्ठित पदों पर भर्ती का मौका मिल रहा है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कुल 394 पदों पर भर्ती
इस बार UPSC ने NDA और NA के लिए कुल 394 रिक्तियों की घोषणा की है। सभी विंग में पदों का बंटवारा इस प्रकार है:
- आर्मी - 208
- नेवी (Executive Branch) - 42
- एयरफोर्स - फ्लाइंग - 92
- एयरफोर्स - ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) - 18
- एयरफोर्स - ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल) - 10
- नेवल एकेडमी (10+2 कैडेट एंट्री स्कीम) - 24
- कुल - 394
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को आगे चलकर लेफ्टिनेंट के रैंक पर नियुक्त किया जाएगा।
आवेदन की तारीखें और परीक्षा शेड्यूल
- नोटिफिकेशन जारी - 10 दिसंबर 2025
- ऑनलाइन आवेदन शुरू - 10 दिसंबर 2025
- अंतिम तारीख - 30 दिसंबर 2025, शाम 6 बजे
- परीक्षा की तारीख - 12 अप्रैल 2026
उम्मीदवार upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
- केवल अविवाहित महिला और पुरुष आवेदन कर सकते हैं।
- जन्म 1 जुलाई 2007 से पहले नहीं और 1 जुलाई 2010 के बाद नहीं होना चाहिए।
- उम्मीदवार को संबंधित विंग के लिए तय की गई शिक्षा और फिजिकल स्टैंडर्ड की शर्तें पूरी करनी होंगी।
- आर्मी के लिए 12वीं पास
- नेवी और एयरफोर्स के लिए 12वीं पास (फिजिक्स और गणित जरूरी)
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
- सबसे पहले upsc.gov.in पर जाएं।
- NDA & NA I 2026 नोटिफिकेशन लिंक खोलें।
- आवेदन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें और फीस जमा करें।
- सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।
आवेदन शुल्क
- GEN / OBC / EWS - ₹100
- SC / ST / महिला उम्मीदवार / JCO-NCO-OR के वार्ड - शुल्क नहीं
फीस केवल ऑनलाइन मोड से जमा होगी।
चयन प्रक्रिया: दो चरणों में सिलेक्शन
UPSC NDA I 2026 के लिए चयन प्रक्रिया इस प्रकार है:
1. लिखित परीक्षा
गणित और GAT (जनरल एबिलिटी टेस्ट) के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी।
2. SSB इंटरव्यू
लिखित परीक्षा पास करने वालों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें
- साइकोलॉजिकल टेस्ट
- ग्रुप टास्क
- पर्सनल इंटरव्यू
शामिल होते हैं।
इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट भी होगा।
NDA 2026 क्यों है खास?
इस परीक्षा के माध्यम से युवा देश की तीनों सेनाओं में सीधे अधिकारी रैंक से शामिल होते हैं। 12वीं के तुरंत बाद यह कैरियर का दुर्लभ और प्रतिष्ठित अवसर माना जाता है। इस बार महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए बराबर मौका उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें: Metro Jobs: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, मेट्रो में निकली जबरदस्त वैकेंसी
-
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications