Metro Jobs: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, मेट्रो में निकली जबरदस्त वैकेंसी
अगर आप सरकारी नौकरी चाहते हैं, अच्छी सैलरी के साथ एक सुरक्षित और स्थिर करियर की तलाश में हैं, तो कोलकाता मेट्रो का यह नया मौका आपके लिए बेहद खास है। आमतौर पर मेट्रो की नौकरियों में बड़ी डिग्री और अनुभव की जरूरत होती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कोलकाता मेट्रो रेलवे ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सीधे 128 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का ऐलान कर दिया है।

यानी अगर आप पढ़ाई में ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाए हैं, फिर भी इस भर्ती के जरिए आपके लिए सरकारी सेक्टर में कदम रखने का शानदार मौका खुल गया है। ट्रेनिंग के साथ भविष्य में स्थाई नौकरी की संभावना भी बढ़ जाती है, इसलिए यह भर्ती युवाओं के बीच काफी चर्चा में है।
किस पद पर निकली है भर्ती?
कोलकाता मेट्रो रेलवे ने कुल 128 अप्रेंटिस पदों की घोषणा की है। इनमें-
* फिटर : 82 पद
* इलेक्ट्रीशियन : 28 पद
* इंजीनियर : 9 पद
* वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक) : 9 पद शामिल हैं।
ये सभी पद अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए हैं, जहां उम्मीदवारों को काम सीखने का मौका मिलता है और आगे नौकरी की संभावनाएँ भी बढ़ जाती हैं।
योग्यता और उम्र सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए-
* उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है और कम से कम 50% अंक होने चाहिए।
* जिस ट्रेड के लिए आवेदन कर रहे हैं, उससे संबंधित ITI प्रमाण पत्र भी अनिवार्य है।
* उम्र 22 जनवरी 2026 के आधार पर मानी जाएगी।
* न्यूनतम उम्र 15 साल और अधिकतम 24 साल रखी गई है।
आवेदन कब से?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 दिसंबर 2025 से शुरू होंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 जनवरी 2026 है। यानी उम्मीदवारों के पास करीब एक महीना समय रहेगा।
सेलेक्शन कैसे होगा?
चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट लिस्ट पर आधारित होगी।
* हर ट्रेड और कैटेगरी के लिए अलग-अलग मेरिट लिस्ट बनेगी।
* अगर दो उम्मीदवारों के नंबर बराबर आते हैं, तो उम्र में बड़े उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
* अंतिम चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिटनेस टेस्ट होंगे।
आवेदन कैसे करें?
1. सबसे पहले कोलकाता मेट्रो रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
3. जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
4. अगर फीस लगती है, तो जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
5. अंत में फॉर्म की प्रिंट कॉपी अपने पास रख लें।












Click it and Unblock the Notifications