UPSC सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स की परीक्षा आज, जानिए 2nd शिफ्ट के एग्जाम की टाइमिंग, कब तक मिलेगी एंट्री?

UPSC Exam Time 2025: भारत में सबसे प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में से एक, UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज, 25 मई को पूरे देश में आयोजित हो रही है। यह परीक्षा हर साल लाखों युवा उम्मीदवारों के लिए अपनी सरकारी नौकरी के सपनों को साकार करने का एक सुनहरा मौका लेकर आती है। तैयारी के महीनों, मेहनत और उम्मीदों के बीच आज उम्मीदवार परीक्षा कक्ष में बैठकर अपनी योग्यता का परिक्षण करेंगे।

इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए न केवल विषयों की अच्छी समझ जरूरी है, बल्कि परीक्षा केंद्र पर सही समय पर पहुंचना और नियमों का पालन करना भी अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। यूपीएससी द्वारा जारी किए गए निर्देशों के अनुसार, परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना, वैध पहचान पत्र लेकर आना और प्रिंटेड एडमिट कार्ड साथ रखना अनिवार्य है।

UPSC Exam Time

आज हो रही है UPSC की प्रतिष्ठित परीक्षा

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा आज, 25 मई को देशभर में आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा दो ऑब्जेक्टिव टाइप पेपर में होती है-जनरल स्टडीज (GS) पेपर 1 और सिविल सेवा एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT) जिसे पेपर 2 भी कहा जाता है। दोनों ही पेपर 200-200 अंकों के होते हैं।
ये भी पढ़ें: पहले NET JRF में गाड़ा झंडा अब UPSC में रचा इतिहास! कौन हैं IFS 2024 परीक्षा की टॉपर Kanika Anabh?

किस विषय की होती है परीक्षा

GS पेपर 1 में उम्मीदवारों की हिस्ट्री, जियोग्राफी, पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स और साइंस-टेक्नोलॉजी की समझ को परखा जाता है। वहीं CSAT पेपर में लॉजिकल रीजनिंग, कॉम्प्रिहेंशन और एनालिटिकल एबिलिटीज की जांच होती है।

एडमिट कार्ड और ID जरूरी

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने ई-एडमिट कार्ड को परीक्षा के अंतिम परिणाम तक संभाल कर रखें। इसके साथ ही एडमिट कार्ड पर दिए गए जरूरी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को प्रिंटेड एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो आईडी जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस साथ लाना जरूरी है। मोबाइल में सेव डिजिटल एडमिट कार्ड स्वीकार नहीं किया जाएगा।

परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग का समय

सुबह की परीक्षा 9:30 बजे शुरू होती है, लेकिन परीक्षा केंद्र का गेट 9:00 बजे ही बंद कर दिया जाता है। इसी तरह दोपहर की परीक्षा 2:30 बजे शुरू होगी, लेकिन प्रवेश द्वार 2:00 बजे बंद हो जाएगा। ऐसे में दोपहर के सत्र के लिए भी उम्मीदवारों को कम से कम एक घंटा पहले यानी 1:00 बजे तक केंद्र पर पहुंचना चाहिए।

लेट पहुंचने पर नहीं मिलेगी एंट्री

अगर कोई भी उम्मीदवार निर्धारित समय के बाद परीक्षा केंद्र पहुंचता है, तो उसे अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए सेंटर डिटेल्स को पहले से ही देख लेना चाहिए ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

सुबह और दोपहर की परीक्षा के टाइमिंग

  • सुबह का सत्र: परीक्षा सुबह 9:00 बजे शुरू हुई
  • दोपहर का सत्र: परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगी

UPSC की यह परीक्षा देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे समय का विशेष ध्यान रखें और बिना किसी देरी के परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।
ये भी पढ़ें: AIIMS आज जारी करेगा INI CET 2025 का परिणाम? चेक करें रिजल्ट से जुड़े तमाम अपडेट्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+