UPSC CSE Mains Result: इंटरव्यू के लिए 2736 उम्मीदवारों का सिलेक्शन, क्यों रोका गया 3 स्टूडेंट्स का रिजल्ट?
UPSC CSE Mains Result 2025: देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा मानी जाने वाली संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2025 का इंतजार खत्म हो गया है। लाखों अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी यह है कि आयोग ने 11 नवंबर 2025 को UPSC CSE Mains Result 2025 जारी कर दिया है। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार अब उस अहम पड़ाव की ओर बढ़ रहे हैं।
इस स्टेप में उनकी व्यक्तित्व, सोच और प्रशासनिक योग्यता की असली परीक्षा होगी। यानी पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू)। आयोग ने बताया है कि कुल 2736 उम्मीदवार इस चरण के लिए चुने गए हैं, जबकि तीन अभ्यर्थियों के परिणाम अदालत में लंबित मामलों के कारण रोके गए हैं। उम्मीदवार अब अपनी मेहनत के इस अगले चरण के लिए तैयारी शुरू कर सकते हैं, जो उनके सपनों की सरकारी सेवा की दिशा में निर्णायक कदम साबित होगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपने परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं।

2736 उम्मीदवार हुए सफल
आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, कुल 2736 उम्मीदवारों ने UPSC सिविल सेवा मेन्स परीक्षा 2025 पास की है। इन सभी को अब इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। वहीं, तीन उम्मीदवारों के परिणाम अदालत में चल रहे मामलों के कारण रोक दिए गए हैं। इंटरव्यू की तारीख और अन्य जानकारी जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
ऐसे करें UPSC CSE Mains Result 2025 डाउनलोड
- सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए लिंक "Written Result - Civil Services (Main) Examination, 2025" पर क्लिक करें।
- परिणाम एक PDF फाइल के रूप में खुलेगा जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए होंगे।
- अपने रोल नंबर को खोजने के लिए Ctrl + F का उपयोग करें।
- PDF फाइल को डाउनलोड कर सुरक्षित रखें ताकि आगे काम आ सके।
इंटरव्यू के लिए जरूरी दस्तावेज
जिन उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के लिए हुआ है, उन्हें पर्सनैलिटी टेस्ट के समय अपने सभी मूल दस्तावेज (Original Documents) लेकर आने होंगे। इनमें शामिल हैं:
- शैक्षणिक योग्यता और आयु प्रमाण पत्र
- श्रेणी, समुदाय, EWS या PwBD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- मूल पात्रता प्रमाण पत्र
- ट्रैवल अलाउंस (TA) फॉर्म और आयोग द्वारा बताए गए अन्य दस्तावेज
आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों ने पहले ही अपने दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड कर दिए हैं, उन्हें अब फिर से लॉग इन करके अपनी जानकारी की पुष्टि (Verification) करनी होगी। यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही वे ई-सम्मन लेटर (e-summon letter) डाउनलोड कर सकेंगे, जो इंटरव्यू के लिए जरूरी है।
जानकारी में बदलाव के लिए नियम
UPSC ने साफ कहा है कि उम्मीदवार अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म (OAF) में किसी भी तरह का संशोधन नहीं कर सकते। हालांकि, अगर किसी उम्मीदवार का पता या संपर्क विवरण बदल गया है, तो वे आयोग को डाक या ईमेल ([email protected]) के माध्यम से इसकी जानकारी दे सकते हैं।
आगे क्या करें उम्मीदवार
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से UPSC की वेबसाइट चेक करते रहें। वहीं, पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) की तारीखें और ई-सम्मन लेटर से जुड़ी सभी जानकारी भी यहीं जारी की जाएगी। इंटरव्यू राउंड में उम्मीदवारों की व्यक्तित्व, निर्णय क्षमता और नेतृत्व गुणों का आकलन किया जाएगा, जो अंतिम चयन के लिए बेहद अहम है।
UPSC सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। मेन्स परीक्षा पास करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए अब इंटरव्यू चरण बेहद महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि इसी के बाद तय होगा कि कौन-सा उम्मीदवार भारत के प्रतिष्ठित प्रशासनिक पदों - जैसे IAS, IPS, IFS और अन्य सेंट्रल सर्विसेज - के लिए चुना जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications