UP में शिक्षक बनने का शानदार मौका! 17 हजार से अधिक पदों के लिए कैसे करें अप्लाई? जानें योग्यता और फीस

UP Teacher Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने सहायता प्राप्त स्कूलों में असिस्टेंट टीचर के हजारों पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवारों को मौका मिलेगा।

अलग-अलग विषयों के लिए पद तय किए गए हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, उम्र और जरूरी दस्तावेजों का ध्यान रखना होगा। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख के साथ लिखित परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी किया है। ऐसे में उम्मीदवारों के पास तैयारी और आवेदन के लिए सीमित समय है। आइए जानते हैं भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी।

UP Teacher Recruitment 2026

कितने पदों पर होगी भर्ती?

आयोग की ओर से असिस्टेंट टीचर के कुल 17,735 पद भरे जाएंगे। इनमें लड़कों के सहायता प्राप्त स्कूलों में 16,193 पद और लड़कियों के स्कूलों में 17 विषयों के लिए 1,542 पद शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: 21 नवंबर को खत्म हो रहा अग्निवीरों का पहला बैच! हाथ में मिलेंगे कितने लाख और कहां-कहां मिलेगी नौकरी?

आवेदन और परीक्षा की तारीख

ऑनलाइन आवेदन 24 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गए हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 23 नवंबर है, जबकि फॉर्म में सुधार 26 नवंबर तक किया जा सकेगा। लिखित परीक्षा 23 और 24 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in से आवेदन कर सकते हैं।

क्या होनी चाहिए योग्यता?

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक या 45 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा एनसीटीई से मान्यता प्राप्त शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता जरूरी बताई गई है। अपर प्राइमरी स्तर के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा की शर्त भी दी गई है। कुछ विषयों में अतिरिक्त योग्यताएं हो सकती हैं।

कितनी होनी चाहिए उम्र?

उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 1 जुलाई 2026 को 21 साल होनी चाहिए। निर्धारित तारीख पर 62 साल से अधिक उम्र वालों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी।

कितनी लगेगी फीस?

आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणियों के लिए निर्धारित किया गया है।

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस: 1,000 रुपये
  • एससी और एसटी: 500 रुपये
  • दिव्यांग उम्मीदवार: 300 रुपये

फीस का भुगतान 23 नवंबर 2026 तक करना होगा।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन 360 अंकों की लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इसमें बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा के अंकों से मेरिट लिस्ट बनेगी। इसके बाद उम्मीदवारों की योग्यता और दस्तावेजों की जांच होगी। अंक बराबर होने पर निर्धारित नियम लागू होंगे।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी OTR पूरा करें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खोलकर व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज सही फॉर्मेट में अपलोड करें। जहां जरूरी हो, प्रमाणपत्र पीडीएफ में जमा करें।
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी जानकारी जांचकर फॉर्म सबमिट करें और उसकी कॉपी सुरक्षित रखें।

आवेदन करते समय नाम, जन्मतिथि, विषय और श्रेणी सही भरें। किसी तरह की गलती होने पर 26 नवंबर तक सुधार किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें: मेहंदी-नेलपेंट लगा कर गए तो नहीं मिलेगी एंट्री, जूता-मोजा भी बैन! बिहार STET परीक्षा से पहले पढ़ लें नियम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+