UP Board Result 2026: इंतजार की घड़ियां खत्म! यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीख और समय का ऐलान, कहां मिलेगी मार्कशीट?
UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के 50 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का लंबा इंतजार अब खत्म होने को है। बोर्ड कल यानी 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के नतीजों की आधिकारिक घोषणा करने जा रहा है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस बार भी दोनों कक्षाओं के परिणाम एक साथ जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल हुए छात्र लंबे समय से अपने भविष्य की नींव रखने वाले इन अंकों का बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे थे। पिछले कुछ हफ्तों से सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए बोर्ड ने अब समय और तिथि को पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है।

आधिकारिक वेबसाइट्स पर देखें यूपी बोर्ड का स्कोर
रिजल्ट घोषित होते ही सर्वर पर लोड बढ़ने की संभावना रहती है, इसलिए बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करें। छात्र निम्नलिखित वेबसाइट्स पर अपना रोल नंबर और स्कूल कोड डालकर मार्कशीट चेक कर सकते हैं:
- upmsp.edu.in
- upresults.nic.in
- results.upmsp.edu.in
इसके अलावा, छात्र DigiLocker और उमंग ऐप के माध्यम से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट सुरक्षित देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Board रिजल्ट चेक करने की आसान प्रक्रिया
छात्रों की सुविधा के लिए बोर्ड ने स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया साझा की है:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध 'UP Board Class 10 Result 2026' या 'Class 12 Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- जानकारी सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
UP Board: रोल नंबर से रिजल्ट कैसे देखें
अगर वेबसाइट ज्यादा ट्रैफिक की वजह से नहीं खुल रही है, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं।
10वीं का रिजल्ट SMS से ऐसे देखें
अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं और टाइप करें:
- UP10 आपका रोल नंबर; उदाहरण: UP10 1234567
- इसके बाद इस मैसेज को बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नंबर पर भेजें।
12वीं का रिजल्ट SMS से ऐसे देखें
मैसेज बॉक्स में टाइप करें:
- UP12 आपका रोल नंबर; उदाहरण: UP12 7654321
- फिर इसे तय नंबर पर भेज दें।
नोट: रिजल्ट SMS में आपके मोबाइल पर भेज दिया जाएगा। हालांकि, SMS नंबर बोर्ड की तरफ से रिजल्ट के दिन आधिकारिक रूप से जारी किया जाता है, इसलिए सही नंबर केवल आधिकारिक सूचना से ही देखें। छात्रों को किसी भी फर्जी नंबर या सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज पर भरोसा नहीं करना चाहिए।
UP Board Result Update: स्क्रूटनी और री-चेकिंग का विकल्प
रिजल्ट आने के बाद जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। बोर्ड उन्हें स्क्रूटनी (पुनर्मूल्यांकन) या री-चेकिंग के लिए आवेदन करने का अवसर देगा। इसके लिए बोर्ड अलग से नोटिफिकेशन जारी कर समय सीमा और शुल्क की जानकारी साझा करेगा। फिलहाल जो मार्कशीट ऑनलाइन मिलेगी, वह प्रोविजनल होगी। मूल अंकतालिका छात्रों को कुछ समय बाद उनके संबंधित स्कूलों से ही प्राप्त होगी।
सख्त निगरानी में हुई थी परीक्षा
इस वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षाएं नकल विहीन संपन्न कराने के लिए अभूतपूर्व इंतजाम किए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर वॉइस रिकॉर्डर वाले CCTV कैमरों के जरिए सीधी निगरानी रखी गई थी। करीब 55 लाख पंजीकृत छात्रों में से लाखों ने कड़ी मेहनत की है। पिछले साल के रुझान बताते हैं कि लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में बेहतर रहा था, ऐसे में इस बार के आंकड़ों और टॉपर लिस्ट पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं।
ये भी पढ़ें: UP Board Result 2026: कब आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट? साइट क्रैश होने पर कैसे निकालें अपनी मार्कशीट?












Click it and Unblock the Notifications