UP Board Result 2026: आज आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट? साइट क्रैश होने पर कैसे निकालें अपनी मार्कशीट?
UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा दे चुके करीब 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए अहम अपडेट सामने आया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, 21 अप्रैल 2026 को परिणाम घोषित नहीं किए जाएंगे।
हालांकि, छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि बोर्ड ने रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है। वर्तमान में डेटा की अंतिम क्रास-चेकिंग और तकनीकी जांच की जा रही है ताकि स्कोरकार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे। सूत्रों और पिछले ट्रेंड्स की मानें तो रिजल्ट 25 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच किसी भी समय जारी किया जा सकता है। डिजीलॉकर पर 'Coming Soon' का स्टेटस भी इस बात की पुष्टि कर रहा है कि नतीजों की घड़ी अब बेहद करीब है।

कब आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट?
यूपी बोर्ड पिछले कुछ वर्षों से अप्रैल के महीने में ही परिणाम घोषित करने का रिकॉर्ड बना रहा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो:
2025 में: 25 अप्रैल को नतीजे आए थे।
2024 में: 20 अप्रैल को रिजल्ट जारी हुआ था।
इस बार भी बोर्ड इसी समयावधि के भीतर आधिकारिक घोषणा कर सकता है। अधिकारियों के अनुसार, रिजल्ट की सटीक तारीख और समय का ऐलान एक दिन पहले आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल और वेबसाइट पर किया जाएगा।
यूपी बोर्ड का मार्कशीट किस वेबसाइट्स पर देख सकते हैं
रिजल्ट घोषित होने के बाद भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है, ऐसे में छात्र इन पोर्टल्स का उपयोग कर सकते हैं:
- upmsp.edu.in
- upresults.nic.in
- results.upmsp.edu.in
- results.digilocker.gov.in
UP Board Result: स्टेप-बाय-स्टेप ऐसे चेक करें अपना स्कोर
रिजल्ट पोर्टल लाइव होने के बाद आप इन आसान चरणों से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध 'High School Result 2026' या 'Intermediate Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना 7 या 9 अंकों का रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- 'Submit' बटन दबाते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित जरूर रखें।
वेबसाइट काम ना करे तो क्या करें?
अगर वेबसाइट काम न करे या बहुत ज्यादा ट्रैफिक की वजह से खुलने में दिक्कत आए, तो छात्र घबराएं नहीं। वे कुछ समय बाद दोबारा कोशिश कर सकते हैं या दूसरी आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा DigiLocker पर भी मार्कशीट देखी जा सकती है। कई बार रिजल्ट जारी होते ही सर्वर धीमा हो जाता है, इसलिए इंटरनेट कनेक्शन सही रखें और बार-बार पेज रिफ्रेश करने के बजाय थोड़ा इंतजार करके फिर प्रयास करें। SMS के जरिए भी स्टूडेंट्स मार्क्स चेक कर सकते हैं।
DigiLocker पर रिजल्ट चेक करने का तरीका
- DigiLocker ऐप या results.digilocker.gov.in खोलें
- मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
- अकाउंट न हो तो पहले रजिस्ट्रेशन करें
- UP Board Result 2026 सेक्शन पर जाएं
- 10वीं या 12वीं कक्षा चुनें
- अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें
- सबमिट बटन पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर डिजिटल मार्कशीट दिखाई देगी
- मार्कशीट डाउनलोड करें और सेव कर लें
SMS से रिजल्ट पाने का तरीका
- मोबाइल का मैसेज बॉक्स खोलें
- 10वीं के लिए UP10 और 12वीं के लिए UP12 टाइप करें
- इसके बाद अपना रोल नंबर लिखें
- उदाहरण: UP10 1234567 / UP12 1234567
- इसे बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नंबर पर भेजें
- कुछ देर बाद रिजल्ट SMS के रूप में मोबाइल पर मिल जाएगा
UP Board Passing Marks: पास होने के लिए कितने अंक हैं अनिवार्य?
UP Board की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत (33%) अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके साथ ही कुल योग (Aggregate) भी 33% होना चाहिए। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम अंक प्राप्त करने में विफल रहता है, तो उसे बोर्ड द्वारा आयोजित 'कंपार्टमेंट परीक्षा' में बैठने का अवसर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: UK Board Result 2026: कब जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट? मार्कशीट डाउनलोड करने का पूरा तरीका












Click it and Unblock the Notifications