UP Board Exam 2026: यूनिफॉर्म के बिना नहीं दे पाएंगे परीक्षा? सेंटर जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंस
UP Board Exams Guidelines: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से पूरे प्रदेश में एक साथ शुरू हो गई है। 12 मार्च 2026 तक चलने वाली इस परीक्षा में इस साल कुल 52,30,297 छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीकरण कराया है। इतनी ज्यादा संख्या में स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन इसे दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा प्रणालियों में से एक बनाता है।
बोर्ड ने परीक्षाओं को सुचारू, पारदर्शी और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। छात्रों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए छात्रों को समय प्रबंधन और एडमिट कार्ड जैसे अनिवार्य दस्तावेजों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। हाई स्कूल के 27.5 लाख से अधिक और इंटरमीडिएट के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य का फैसला करने वाली यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

UP Board Exams: दो पालियों में होगा परीक्षा का आयोजन
UP Board 2026 की परीक्षाएं प्रतिदिन दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। छात्रों को अपने विषय के अनुसार सही समय पर केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं:
- पहली पाली (Morning Shift): सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक।
- दूसरी पाली (Evening Shift): दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक।
समय का विशेष ध्यान: बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। विशेष परिस्थितियों में आधे घंटे की देरी तक प्रवेश मिल सकता है, लेकिन उसके बाद किसी भी कीमत पर एंट्री नहीं दी जाएगी।
UP Board Exam Helpline Number
यूपी बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों की सुविधा के लिए 24 घंटे चलने वाली हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। परीक्षा से जुड़ी किसी भी समस्या, तनाव, एडमिट कार्ड, सेंटर या अन्य जानकारी के लिए विद्यार्थी और उनके माता-पिता सीधे हेल्पलाइन नंबर 14416 और 800-891-4416 पर संपर्क कर सकते हैं। बोर्ड का कहना है कि इस सेवा का उद्देश्य छात्रों को तुरंत मदद और सही मार्गदर्शन देना है, ताकि वे बिना किसी चिंता के अपनी परीक्षाओं पर ध्यान दे सकें।
UP Board Exams: एडमिट कार्ड को लेकर सख्त निर्देश
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
- यदि कोई छात्र पहले दिन गलती से एडमिट कार्ड भूल जाता है, तो उसे उस दिन परीक्षा देने की अनुमति मिल सकती है।
- हालांकि, अगले पेपर में एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य होगा।
सावधानी: अगर कोई छात्र दूसरी बार एडमिट कार्ड भूलता है, तो उसे परीक्षा में बैठने से रोक दिया जाएगा।
UP Board Exams Dress Code: परीक्षा में क्या पहन कर जा सकते हैं क्या नहीं?
बोर्ड ने अनुशासन बनाए रखने के लिए ड्रेस कोड और नकल पर सख्त रुख अपनाया है:
रेगुलर छात्र: सभी नियमित विद्यार्थियों को स्कूल की अधिकृत यूनिफॉर्म (School Dress) में ही परीक्षा केंद्र पर आना होगा।
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर प्रतिबंध: परीक्षा हॉल के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या किसी भी तरह के डिजिटल गैजेट ले जाना पूरी तरह वर्जित है।
नकल पर कार्रवाई: किसी भी प्रकार की पर्ची या अनुचित साधनों का उपयोग करने पर छात्र के विरुद्ध कठोर कानूनी और शैक्षणिक कार्रवाई की जाएगी।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026, आंकड़ों की झलक













Click it and Unblock the Notifications