UGC NET 2025 Answer Key: यूजीसी नेट आंसर-की जारी, ऑफिशियल वेबसाइट पर लिंक एक्टिव, यहां देखें पूरा प्रोसेस

लाखों उम्मीदवारों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET जून 2025 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की (Provisional Answer Key) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। अब परीक्षार्थी न केवल अपनी आंसर की देख सकते हैं, बल्कि रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स (Recorded Responses) और प्रश्न पत्र (Question paper) भी डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवार ugcnet.nta.ac.in पर जाकर लॉगिन के जरिए अपनी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं। इस बार परीक्षा 25 जून से 29 जून 2025 के बीच दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी-सुबह 9 से 12 और दोपहर 3 से 6 बजे तक।

ugc net 2025 provisional answer key released

UGC NET 2025 Answer Key ऐसे करें डाउनलोड:

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट [ugcnet.nta.ac.in](https://ugcnet.nta.ac.in) पर जाएं
  • होमपेज पर UGC NET June 2025 Answer Key लिंक पर क्लिक करें
  • अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड डालकर लॉगिन करें
  • आंसर की और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिखेगी
  • आंसर की को डाउनलोड और सेव कर लें

ऑब्जेक्शन विंडो खुली है- अंतिम तारीख 8 जुलाई शाम 5 बजे तक
अगर किसी प्रश्न के उत्तर से आप सहमत नहीं हैं, तो आप ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए प्रति प्रश्न ₹200 शुल्क देना होगा जो नॉन-रिफंडेबल है। पेमेंट डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से ही किया जा सकता है।

आगे क्या होगा?
NTA सभी आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों की समिति से समीक्षा कराएगा। अगर कोई आपत्ति सही पाई जाती है, तो उस प्रश्न की आंसर की में बदलाव किया जाएगा। इसके बाद फाइनल आंसर की प्रकाशित की जाएगी और उसी के आधार पर UGC NET 2025 का रिजल्ट घोषित होगा।

NTA ने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया पारदर्शिता और निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित करने के लिए अपनाई जाती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट्स के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+