पैसों की तंगी से रह गए सपने अधूरे, अब सुपर 30 से करते हैं दूसरों के ख्वाब पूरे! दिलचस्प है आनंद सर की कहानी
Super 30 Anand Kumar Profile and Net Worth: भारत में अगर शिक्षा और संघर्ष की मिसाल ढूंढनी हो तो सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार का नाम सबसे पहले आता है। पटना की गलियों से निकलकर उन्होंने अपनी मेहनत और जुनून से हजारों गरीब बच्चों की जिंदगी बदल दी। कभी आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई बीच में रुक गई थी। लेकिन आज वही आनंद कुमार ऐसे बच्चों के लिए उम्मीद की किरण बन चुके हैं जिन्हें बड़े सपने तो हैं लेकिन साधन नहीं। उनकी कहानी इस बात का सबूत है कि सच्ची लगन और मेहनत से कोई भी असंभव को संभव कर सकता है।
पटना के एक साधारण परिवार में 1 जनवरी 1973 को जन्मे आनंद कुमार का जीवन किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। उनके पिता डाक विभाग में क्लर्क थे और अचानक निधन के बाद परिवार पर आर्थिक संकट आ गया। आनंद गणित में बेहद प्रतिभाशाली थे, उन्हें कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में दाखिला भी मिला, लेकिन पैसों की कमी के कारण वह विदेश नहीं जा सके।

गणित को बनाया हथियार
1992 में उन्होंने पढ़ाई के साथ छोटे बच्चों को पढ़ाना शुरू किया। इसके बाद "रामानुजन स्कूल ऑफ मैथमेटिक्स" खोला। इसी के बाद उनके मन में गरीब और प्रतिभाशाली बच्चों के लिए कुछ करने का विचार आया और साल 2002 में सुपर 30 की शुरुआत हुई।
ये भी पढ़ें: Vikas Divyakirti Net Worth: सिर्फ यूट्यूब से हर महीने लाखों की कमाई, कितनी है विकास दिव्यकीर्ति की नेटवर्थ?
सुपर 30 की सफलता
सुपर 30 का मकसद गरीब छात्रों को मुफ्त में IIT-JEE की तैयारी कराना है। इस पहल से अब तक सैकड़ों बच्चों का सपना पूरा हुआ है। कई बार 30 में से पूरे 30 बच्चों ने IIT में दाखिला लेकर सबको हैरान किया। उनकी इस अनोखी पहल को देश-विदेश में सराहा गया।
सम्मान और पहचान
आनंद कुमार को कई बड़े सम्मान मिल चुके हैं। 2010 में बिहार सरकार ने उन्हें "मौलाना अबुल कलाम आज़ाद शिक्षा पुरस्कार" से नवाज़ा। टाइम मैगजीन और न्यूज़वीक ने भी उनकी पहल को सराहा। साल 2023 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री सम्मान दिया।
निजी जीवन और संघर्ष
आनंद कुमार की पत्नी का नाम ऋतु रश्मि है। उनके बेटे का नाम जगत कुमार और बेटी का नाम सुहानी रश्मि है। कुछ साल पहले उन्हें एक दुर्लभ बीमारी अकौस्टिक न्यूरोमा का पता चला, जिसकी वजह से उनकी सुनने की क्षमता काफी प्रभावित हुई, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी।
नेट वर्थ
आनंद कुमार का असली खजाना उनकी मेहनत और उनके छात्र हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी अनुमानित नेट वर्थ 80 से 100 करोड़ रुपये के बीच मानी जाती है। कुछ रिपोर्ट्स में यह आंकड़ा 300 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताया गया है। हालांकि, इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें: Teachers' Day 2025 Essay: शिक्षक दिवस पर कैसे लिखें बेहतरीन निबंध? ये आइडिया आ सकता है आपके काम
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications