School Holidays: अक्टूबर में बच्चों की बल्ले-बल्ले! गांधी जयंती से दशहरा तक छुट्टियों की भरमार, देखें कैलेंडर

School Holidays October 2026: अक्टूबर आते ही त्योहारों की रौनक बढ़ने लगती है और स्कूली बच्चों को छुट्टियों का इंतजार भी शुरू हो जाता है। इस बार भी अक्टूबर 2026 स्टूडेंट्स के लिए खास रहने वाला है। महीने की शुरुआत गांधी जयंती की छुट्टी से होगी, जबकि इसके बाद दशहरा, दुर्गा पूजा, महर्षि वाल्मीकि जयंती और करवा चौथ जैसे कई बड़े त्योहार आएंगे। अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों के कारण छुट्टियों की संख्या और बढ़ सकती है।

कहीं दशहरा और दुर्गा पूजा पर कई दिनों का ब्रेक मिल सकता है तो कहीं क्षेत्रीय त्योहारों पर स्कूल बंद रहेंगे। ऐसे में अगर परिवार के साथ कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो पहले स्कूल का हॉलिडे कैलेंडर देखना जरूरी है। आइए जानते हैं अक्टूबर में किस तारीख को कौन सी छुट्टी पड़ रही है।

School Holidays October 2026

अक्टूबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल?

देश में स्कूलों की छुट्टियां एक जैसी नहीं होती हैं। राष्ट्रीय अवकाश के अलावा राज्य सरकार, बोर्ड और स्कूल अपने कैलेंडर के हिसाब से छुट्टियां तय करते हैं। कई स्कूल दुर्गा पूजा और दशहरा के आसपास शरदकालीन या फेस्टिव ब्रेक भी देते हैं। ऐसे में कुछ जगह स्टूडेंट्स को लगातार कई दिनों तक स्कूल से छुट्टी मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: क्या बदलेंगे UPSC प्रीलिम्स के नतीजे? 63 अभ्यर्थियों ने CAT में दी चुनौती, यूपीएससी को जारी हुआ नोटिस

अक्टूबर 2026 की प्रमुख छुट्टियां

तारीख दिन छुट्टी/अवसर
2 अक्टूबर 2026 शुक्रवार गांधी जयंती
18 अक्टूबर 2026 रविवार दशहरा/सप्तमी
19 अक्टूबर 2026 सोमवार दशहरा/महा अष्टमी
20 अक्टूबर 2026 मंगलवार दशहरा/विजयादशमी
26 अक्टूबर 2026 सोमवार महर्षि वाल्मीकि जयंती
29 अक्टूबर 2026 गुरुवार करवा चौथ/कारक चतुर्थी

यह प्रमुख त्योहारों और अवसरों की लिस्ट है। इन सभी तारीखों पर देश के हर स्कूल में छुट्टी हो, यह जरूरी नहीं है। स्कूल बंद रहने की तारीख राज्य, बोर्ड और संबंधित स्कूल के कैलेंडर के हिसाब से अलग हो सकती है।

दिल्ली में कितनी छुट्टियां?

दिल्ली में अक्टूबर की शुरुआत 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी के साथ होगी। इसके बाद 20 अक्टूबर को विजयादशमी का अवकाश रहेगा। वहीं 26 और 29 अक्टूबर को प्रतिबंधित अवकाश (Restricted Holiday) की लिस्ट में रखा गया है। दिल्ली के कुछ सरकारी और प्राइवेट स्कूल दशहरा या शरदकालीन ब्रेक के तहत अतिरिक्त छुट्टियां भी दे सकते हैं। इसलिए पैरेंट्स को स्कूल की ओर से जारी सर्कुलर जरूर देखना चाहिए।

यूपी में दशहरा पर लंबा ब्रेक

उत्तर प्रदेश में भी अक्टूबर में कई त्योहार पड़ रहे हैं। प्रमुख छुट्टियों में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और 20 अक्टूबर को विजयादशमी शामिल हैं। यूपी के अलग-अलग जिलों और बोर्ड के स्कूलों में दुर्गा पूजा और दशहरा के आसपास छुट्टियों का शेड्यूल अलग हो सकता है। कुछ स्कूल अपने सालाना कैलेंडर के अनुसार 3 से 5 दिनों तक का फेस्टिव ब्रेक दे सकते हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स और पैरेंट्स को छुट्टियों की सही जानकारी के लिए स्कूल कैलेंडर या स्कूल की ओर से जारी नोटिस देखना चाहिए।

तेलंगाना में एक के बाद एक छुट्टियां

तेलंगाना में अक्टूबर के दौरान बथुकम्मा और दशहरा जैसे त्योहारों के कारण कई छुट्टियां मिल सकती हैं। यहां 18 अक्टूबर को सद्दुला बथुकम्मा, 19 अक्टूबर को महा नवमी और 20 अक्टूबर को विजयादशमी है। इसके अगले दिन यानी 21 अक्टूबर तक भी छुट्टियों का सिलसिला रहने की जानकारी है। इसके अलावा 26 अक्टूबर को हजरत सैयद मोहम्मद के जन्मदिन के मौके पर अवकाश रहेगा। इस तरह तेलंगाना के स्टूडेंट्स को अक्टूबर में एक के बाद एक कई छुट्टियां मिल सकती हैं।

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा का ब्रेक

पश्चिम बंगाल में अक्टूबर की छुट्टियों का सबसे बड़ा आकर्षण दुर्गा पूजा रहती है। महीने की शुरुआत 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवकाश से होगी। इसके बाद दुर्गा पूजा के दौरान स्कूलों में लंबा ब्रेक देखने को मिल सकता है। 19 और 20 अक्टूबर को दशहरा और महाष्टमी से जुड़ी प्रमुख छुट्टियां बताई गई हैं। दुर्गा पूजा के दौरान कई स्कूल लगातार कई दिनों तक बंद रहते हैं।

हालांकि छुट्टियों की सही तारीखें और संख्या स्कूल के हिसाब से बदल सकती हैं। इसलिए कहीं घूमने जाने या दूसरी प्लानिंग करने से पहले संबंधित स्कूल का आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर, नोटिस बोर्ड या वेबसाइट जरूर चेक करें।

ये भी पढ़ें: न कोचिंग, न फुल-टाइम पढ़ाई! एयरफोर्स की स्क्वाड्रन लीडर ने NEET PG में गाड़ा झंडा, 8 नंबर से छुट्टा AIR 1

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+