Holi School Holidays 2026: तीन या चार दिन,कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? देखें लिस्ट
Holi School Holidays March 2026 Update Hindi: मार्च 2026 का पूरा महीना त्योहारों से भरा हुआ है, इसी महीने में होली, ईद-उल-फितर, राम नवमी और महावीर जयंती जैसे कई प्रमुख त्योहार हैं, जिनके चलते स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। मार्च 2026 के लिए स्कूलों की छुट्टियों की सूची जारी हो चुकी है।
इस लिस्ट में राष्ट्रीय, राज्य-स्तरीय और विभिन्न क्षेत्रीय त्योहारों को शामिल किया गया है लेकिन फाइनल छुट्टियों की जानकारी के लिए, माता-पिता और छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल या एजुकेशन बोर्ड की ऑफिशियल घोषणाओं को देखें।

School Holidays March 2026 List: मार्च में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल?
4 मार्च (बुधवार) - होली
भारत के बड़े त्योहारों में एक है होली, इस मौके पर अधिकांश स्कूल और कॉलेज बंद हैं।
21 मार्च (शनिवार) - ईद ( संभावित)
ईद रमजान के आखिर का दिन है। इस दिन देश भर के लगभग सभी एजुकेशनल इंस्टिट्यूट बंद रहेंगे, अभी संभावित ईद 21 मार्च को है हालांकि असली डेट का पता ईद का चांद दिखने पर ही होगा।
26 मार्च (गुरुवार)- राम नवमी
26 मार्च (गुरुवार) को राम नवमी मनाई जाएगी, जो भगवान राम के जन्म दिवस है। इस दिन देशभर के स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
31 मार्च (मंगलवार)-महावीर जंयती
भगवान महावीर के जन्म की स्मृति में 31 मार्च (मंगलवार) को महावीर जयंती मनाई जाती है, इस दिन भी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
23 मार्च (सोमवार) -शहीद दिवस
23 मार्च को कुछ उत्तरी राज्यों में शहीद दिवस मनाया जाएगा। जहां छुट्टी हो सकती है। ये क्षेत्रीय अवकाश में आता है।
School Holidays on Ram Navami 2026: राम नवमी 2026
राम नवमी हिंदू धर्म का एक अत्यंत पावन और प्रमुख पर्व है। यह पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीराम ने अयोध्या में राजा दशरथ के घर जन्म लिया था। गवान श्रीराम को राम विष्णु का सातवां अवतार माना जाता है, जिन्होंने धर्म की स्थापना और अधर्म के विनाश के लिए अवतार लिया। राम नवमी का पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है।
School Holidays on EID: क्यों मनाते हैं ईद?
ईद-उल-फितर रमज़ान के पवित्र महीने के बाद मनाई जाती है। पूरे महीने रोज़ा रखने के बाद यह दिन अल्लाह का शुक्रिया अदा करने का दिन होता है।
School Holidays on Saheed Diwas 2026: शहीद दिवस पर छुट्टी
23 मार्च भारतीय इतिहास का वह दिन है, जब देश के वीर सपूत भगत सिंह , राजगुरु और सुखदेव ने मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। वर्ष 1931 में इसी दिन लाहौर सेंट्रल जेल में उन्हें फांसी दी गई। भगत सिंह केवल एक क्रांतिकारी ही नहीं, बल्कि एक विचारक भी थे।उनका मानना था कि देश की असली आजादी तभी संभव है जब समाज में समानता और न्याय स्थापित हो।
School Holidays on Mahavir Jayanti 2026: महावीर जयंती 2026
महावीर जयंती जैन धर्म का सबसे पवित्र और प्रमुख त्योहार है। यह पर्व जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। गवान महावीर का जन्म वैशाली (वर्तमान बिहार) में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को हुआ था। उनका बचपन का नाम वर्धमान था।महावीर स्वामी ने संसार को अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह का संदेश दिया।उनकी शिक्षाएं आज भी मानवता को शांति, करुणा और संयम का मार्ग दिखाती हैं।
( ये लिस्ट सूचना के आधार पर है, अभिभावकों और छात्रों से अपील है कि वो छुट्टियों की फाइनल लिस्ट स्कूल से जरूर चेक करे।












Click it and Unblock the Notifications