JEE Main Result 2025: सेशन 1 का रिजल्ट जारी, किस वेबसाइट पर चेक कर सकतें हैं अपना रिजल्ट?
JEE Main Result 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 10 फरवरी को जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन 2025 के सेशन 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
उम्मीदवारों को अपने स्टूडेंट प्रोफाइल में लॉग इन करने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। पेपर 1 (BTech और BE) की आंसर की भी जल्द ही NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

सफल उम्मीदवारों को मिलेगा एडमिशन
रिजल्ट में सफल होने वाले उम्मीदवारों को NITs, IIITs, GFTIs और अन्य भागीदार संस्थानों में एडमिशन मिलेगा। इसके अलावा, टॉप 2.5 लाख योग्य उम्मीदवारों को JEE Advanced 2025 में शामिल होने का मौका मिलेगा।
ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- "View Score Card" या "View JEE Main 2025 Result" विकल्प पर क्लिक करें।
- अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- स्क्रीन पर पूरा JEE Main रिजल्ट दिखाई देगा।
- रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
फाइनल आंसर की पर नहीं कर सकते आपत्ति
JEE Main 2025 की फाइनल आंसर की पर कोई आपत्ति दर्ज नहीं कर सकते। फाइनल आंसर की से ही तय होगा कि कोई आपत्ति स्वीकार की गई है या नहीं। यदि किसी की आपत्ति स्वीकार नहीं की गई, तो संबंधित छात्र को कोई रिफंड नहीं दिया जाएगा।
JEE Main अप्रैल सेशन के लिए आवेदन शुरू
JEE Main 2025 के अप्रैल सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 फरवरी (रात 9 बजे) तक है, जबकि फीस भुगतान की विंडो रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता?












Click it and Unblock the Notifications