RRB Recruitment 2025: 12वीं पास के लिए रेलवे में निकली बंपर भर्ती, कैसे और कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

RRB Recruitment 2025: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए रेलवे एक बार फिर से शानदार मौका लेकर आया है। भारतीय रेलवे ने इस बार एक साथ NTPC और जूनियर इंजीनियर (JE) के हजारों पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इन भर्तियों के जरिए देशभर के युवाओं को स्थायी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिल सकता है।

खास बात यह है कि इस बार नियमों में कुछ बदलाव भी किए गए हैं, जिससे आवेदन प्रक्रिया और भी पारदर्शी और प्रतियोगी बन गई है। रेलवे की इस घोषणा के बाद लाखों उम्मीदवारों में उत्साह देखा जा रहा है। कुल 5620 पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है।

RRB Recruitment 2025

NTPC UG लेवल भर्ती 2025

NTPC UG लेवल भर्ती के तहत कुल 3050 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों में कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, ट्रेन क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर कम टाइपिस्ट जैसे पद शामिल हैं। आवेदन 28 अक्टूबर से शुरू होंगे और 27 नवंबर तक चलेंगे।

ये भी पढ़ें: School Holidays: बच्चों की बल्ले-बल्ले! नवंबर में 9 दिन बंद रहेंगे स्कूल, चेक कीजिए पूरी लिस्ट

इस बार रेलवे ने नियमों में बदलाव करते हुए अधिकतम आयु सीमा 33 साल से घटाकर 30 साल कर दी है। हालांकि इससे कुछ उम्मीदवारों में नाराजगी है, लेकिन फिर भी यह भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर मानी जा रही है।

योग्यता और चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। सामान्य वर्ग के लिए 12वीं में कम से कम 50% अंक अनिवार्य हैं। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को इस शर्त से छूट दी गई है।

टाइपिस्ट पदों के लिए उम्मीदवार को कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में दो चरणों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी और टाइपिंग वाले पदों के लिए अतिरिक्त स्किल टेस्ट भी लिया जाएगा। हर गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

RRB JE भर्ती 2025

रेलवे ने जूनियर इंजीनियर के 2570 पदों पर भी भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी। इन पदों के लिए सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा BCA, PGDCA या DOEACC B लेवल वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।

आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

JE भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया में दो चरणों की सीबीटी परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे। पहले सीबीटी में 100 प्रश्न और दूसरे सीबीटी में 150 प्रश्न होंगे। दोनों ही भर्ती के लिए आवेदन रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर किए जा सकते हैं।

युवाओं के लिए बड़ा मौका

रेलवे की ये भर्तियां उन लाखों युवाओं के लिए एक नया अवसर हैं जो सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन की अंतिम तिथियों से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार कर लें और ऑफिशियल नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।

ये भी पढ़ें: धामी सरकार ने अग्निवीर भर्ती भर्ती पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण के लिए एसओपी की तैयार, जानिए SOP की खास बातें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+