RRB NTPC Result 2025: कब आएगा CBT-1 का परिणाम? rrbcdg.gov.in पर मिलेगी लेटेस्ट अपडेट
RRB NTPC CBT-1 Result 2025: रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी आने वाली है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है। इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए हजारों पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। रिजल्ट जारी होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।
परीक्षा और आंसर की
एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल की कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी-1) परीक्षा 5 जून से 24 जून 2025 तक आयोजित हुई थी। 90 मिनट की इस परीक्षा में कुल 100 सवाल पूछे गए थे। परीक्षा खत्म होने के बाद 1 जुलाई को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी, जिसमें उम्मीदवारों को 6 जुलाई तक आपत्ति दर्ज करने का मौका मिला था।

इतने पदों पर होगी भर्ती
एनटीपीसी यानी नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी के ग्रेजुएट लेवल पदों पर कुल 8113 भर्तियां की जाएंगी। इन पदों में-
- गुड्स ट्रेन मैनेजर - 3144 पद
- मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक - 1736 पद
- वरिष्ठ लिपिक सह टाइपिस्ट - 732 पद
- स्टेशन मास्टर - 994 पद
- जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट - 1507 पद
ऐसे करें रिजल्ट चेक
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए "CEN 05/2024 रिजल्ट" लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर रिजल्ट की पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।
- पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर Ctrl+F दबाकर खोजें।
- रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।
- भविष्य में जरूरत के लिए रिजल्ट का प्रिंट निकाल लें।
आधिकारिक जानकारी पर नजर रखें
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़ी ताज़ा अपडेट के लिए आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित विजिट करते रहें, ताकि किसी भी जरूरी सूचना से चूक न हो।
ये भी पढ़ें: Railway Jobs: बिना परीक्षा-इंटरव्यू के रेलवे में मिलेगी नौकरी, निकली बंपर भर्ती, कब और कैसे करना है अप्लाई?












Click it and Unblock the Notifications