NTA ने खोली राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल CET करेक्शन विंडो, जानें किन डिटेल्स में कर सकते हैं बदलाव?

RMS CET 2026: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में दाखिले की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (RMS CET) 2026 के आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है और फॉर्म भरते समय कोई गलती हो गई है, वे अब उसमें सुधार कर सकते हैं।

इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। करेक्शन की सुविधा 27 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है, लेकिन इसके लिए समय बहुत कम बचा है। उम्मीदवारों को 28 अक्टूबर 2026 की रात 11:50 बजे तक ही बदलाव करने का मौका मिलेगा।

RMS CET 2026

किन जानकारियों में कर सकते हैं सुधार?

एनटीए के अनुसार, उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में कई जरूरी जानकारियां ठीक कर सकते हैं। इनमें शामिल हैं:

  • उम्मीदवार, माता और पिता का नाम
  • कक्षा 5 और 8 से जुड़ी जानकारी
  • परीक्षा शहर का चयन
  • जन्मतिथि, जेंडर और कैटेगरी
  • व्यक्तिगत और अन्य जानकारी
  • सिग्नेचर और अंगूठे का निशान
  • जन्म प्रमाण पत्र और आधार से जुड़ी जानकारी

ये भी पढ़ें: 70 साल की उम्र में डॉक्टर बनने की चाहत, HC पहुंची बुजुर्गों के MBBS आरक्षण की जंग, कोर्ट ने क्या कहा?

इन जानकारियों में बदलाव की अनुमति नहीं

कुछ जानकारियां ऐसी हैं, जिन्हें करेक्शन विंडो के दौरान नहीं बदला जा सकता। इनमें मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, स्थायी और वर्तमान पता, आपातकालीन संपर्क की जानकारी और पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं। इसलिए फॉर्म में बदलाव करने से पहले सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।

RMS CET 2026 फॉर्म में कैसे करें करेक्शन?

आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/rmscet पर जाएं।
होम पेज पर RMS CET 2026 करेक्शन विंडो के लिंक पर क्लिक करें।
अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
आवेदन फॉर्म खोलें और जरूरी जानकारियों में सुधार करें।
यदि बदलाव के कारण अतिरिक्त फीस लागू होती है, तो उसका भुगतान करें।
फॉर्म को ध्यान से जांचकर सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

ध्यान रखें कि करेक्शन का यह एक बार मिलने वाला मौका है। इसके बाद फॉर्म लॉक हो जाएंगे और दोबारा सुधार की अनुमति नहीं मिलेगी। अतिरिक्त फीस लागू होने पर उसका भुगतान करना होगा। यह फीस वापस नहीं की जाएगी।

13 दिसंबर को होगी परीक्षा

RMS CET 2026 की लिखित परीक्षा 13 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी और इसके लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, बैग, स्टेशनरी या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

परीक्षा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए उम्मीदवार 011-40759000 या 011-692277200 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, ईमेल आईडी [email protected] पर भी अपनी समस्या भेज सकते हैं।

ये भी पढ़ें: NEET UG में 267वीं ऑल इंडिया रैंक, फिर क्यों ठुकराई सरकारी सीट? घट रहा मेडिकल कॉलेज का क्रेज?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+