RBSE Board Exam 2027: राजस्थान बोर्ड 10th-12th परीक्षा की तारीख घोषित, कब से शुरू होंगे पेपर?

RBSE Board Exam 2027 Dates Announced: राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने साल 2027 की बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत की तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड के मुताबिक, कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी।

इस घोषणा के बाद छात्रों को अपनी परीक्षा की तैयारी के लिए समय का हिसाब लगाने में आसानी होगी। हालांकि, अभी विषयों के अनुसार पूरी डेटशीट जारी नहीं की गई है। बोर्ड जल्द ही सभी विषयों की परीक्षा तारीखों की जानकारी देगा। इसके साथ ही छात्रों को परीक्षा के समय, जरूरी दस्तावेज और परीक्षा केंद्र से जुड़े नियमों का भी ध्यान रखना होगा।

RBSE Board Exam 2027 Dates Announced

सुबह 10:30 बजे से होगी परीक्षा

RBSE ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर परीक्षा शुरू होने की तारीख साझा की है। जानकारी के अनुसार, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सुबह की पाली में होंगी। परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। विषयवार परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद छात्र अपनी परीक्षा की तारीख और तैयारी का शेड्यूल तय कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें: CBSE Board Exam Date Sheet 2027: 16 फरवरी से 10th-12th की परीक्षाएं, जानें कब होगा कौन-सा पेपर?-LIST

परीक्षा के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को कुछ जरूरी नियमों का पालन करना होगा।

  • समय पर पहुंचें: परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें। दिए गए निर्देशों के अनुसार, कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।
  • जरूरी दस्तावेज: एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र साथ रखें। इनके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • इलेक्ट्रॉनिक सामान: मोबाइल, कैलकुलेटर, डिजिटल डायरी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा हॉल में प्रतिबंधित हैं।
  • उत्तर पुस्तिका: रोल नंबर केवल तय जगह पर लिखें। आखिरी पेज पर 'समाप्त' लिखें और खाली पन्नों पर तिरछी रेखा खींचें।
  • दिव्यांग छात्र: विशेष आवश्यकता वाले परीक्षार्थियों को एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

मॉडल पेपर भी वेबसाइट पर उपलब्ध

राजस्थान बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के मॉडल क्वेश्चन पेपर भी जारी कर दिए हैं। छात्र इन्हें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 10वीं के लिए सेकेंडरी, प्रवेशिका और वरिष्ठ उपाध्याय के मॉडल पेपर उपलब्ध हैं। वहीं, 12वीं के छात्रों को आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और एग्रीकल्चर साइंस के अलग-अलग मॉडल पेपर मिलेंगे। इनकी मदद से छात्र परीक्षा के सवालों के पैटर्न को समझकर अभ्यास कर सकते हैं।

साल में दो बार होगी 10वीं की परीक्षा

RBSE ने 10वीं की परीक्षा व्यवस्था में भी बदलाव किया है। नए फैसले के तहत अब साल में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस संबंध में बोर्ड सचिव की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया जा चुका है। इसका मकसद छात्रों का परीक्षा तनाव कम करना और उन्हें अंकों में सुधार करने का एक और मौका देना है। इससे किसी कारण से बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले छात्रों को अपना साल बचाने में भी मदद मिल सकेगी।

ये भी पढ़ें: CBSE Class 9 & 10 Rules: सत्र 2026-27 से बदलेगा 9वीं-10वीं का पैटर्न, सीबीएसई ने जारी किया सर्कुलर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+