छात्रों की बल्ले-बल्ले! किन 12वीं पास विद्यार्थियों के बैंक खाते में आएंगे 30000? 19 नवंबर से पहले करें अप्लाई

Odisha Free Laptop Scheme 2026: 12वीं की परीक्षा पास कर चुके ओडिशा के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने होनहार विद्यार्थियों को डिजिटल पढ़ाई से जोड़ने के लिए लैपटॉप योजना 2026 के तहत आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस योजना का नाम गोदाबरीश विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना है। इसके तहत चयनित 15,000 छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 30,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

खास बात यह है कि छात्रों को यह राशि सीधे उनके आधार से जुड़े बैंक खाते में मिलेगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। योग्य छात्र ओडिशा राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल पर जाकर 19 नवंबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने से पहले पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी जरूर देख लें।

Odisha Free Laptop Scheme 2026

किसे मिलेगा योजना का लाभ?

ओडिशा सरकार की इस योजना का फायदा लेने के लिए छात्रों को कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी।

  • आवेदक ओडिशा का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • छात्र ने CHSE ओडिशा से 12वीं की परीक्षा साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स या वोकेशनल स्ट्रीम में पास की हो।
  • श्री जगन्नाथ संस्कृत विश्वविद्यालय, पुरी से उपशास्त्री परीक्षा पास करने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
  • परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले छात्रों को प्राथमिकता मिलेगी।

साल 2025 में 12वीं पास करने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। वहीं, 2024 में पास हुए वे छात्र भी पात्र हैं, जो पिछली बार आवेदन नहीं कर पाए थे।

कैसे तैयार होगी मेरिट लिस्ट?

योजना के तहत 15,000 छात्रों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। इसके लिए ब्लॉक, शहरी स्थानीय निकाय (ULB), जिला, विषय स्ट्रीम और सामान्य, SC व ST श्रेणियों के अनुसार तय सीटों को ध्यान में रखा जाएगा।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

फॉर्म भरने से पहले इन दस्तावेजों की स्कैन कॉपी तैयार रखें।

  • 12वीं की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट।
  • आधार कार्ड और उससे जुड़ा सक्रिय मोबाइल नंबर।
  • आधार से लिंक NPCI बैंक पासबुक की कॉपी।
  • ओडिशा का स्थायी निवास प्रमाण पत्र।
  • SC/ST/OBC/SEBC छात्रों के लिए जाति प्रमाण पत्र।

Odisha Laptop Yojana 2026: कैसे करें आवेदन?

1. सबसे पहले ओडिशा छात्रवृत्ति पोर्टल पर जाएं।
2. होमपेज पर रजिस्ट्रेशन विकल्प चुनकर आधार और मोबाइल नंबर से पंजीकरण करें।
3. मिले लॉगिन विवरण से Student Login करें।
4. Schemes सेक्शन में Godabarisha Bidyarthi Protsahan Yojana चुनें।
5. आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, बैंक और शैक्षणिक जानकारी भरें।
6. सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म सबमिट करें। भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंटआउट भी रख लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+