फिर से सवालों के घेरे में NTA! रद्द हुई AIAPGET की परीक्षा, लीक हुआ पेपर या है कोई और वजह?

AIAPGET 2026 Exam Cancelled: जयपुर में ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट टेस्ट (AIAPGET) 2026 के दौरान परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित श्री सत्य साईं कॉलेज में ऑनलाइन परीक्षा के बीच अचानक बिजली चली गई। इससे कंप्यूटर सिस्टम बंद हो गए और अभ्यर्थियों की परीक्षा रुक गई। छात्रों का आरोप है कि केंद्र पर पर्याप्त पावर बैकअप नहीं था।

काफी देर इंतजार के बाद उन्हें परीक्षा हॉल से बाहर निकालकर ग्राउंड में बैठा दिया गया। इसके बाद नाराज अभ्यर्थियों ने केंद्र के बाहर हंगामा और नारेबाजी की। बाद में परीक्षा केंद्र के ऑब्जर्वर ने परीक्षा रद्द किए जाने की जानकारी दी। छात्रों ने अब सभी अभ्यर्थियों की परीक्षा दोबारा कराने की मांग की है।

AIAPGET 2026 Exam Cancelled

परीक्षा के बीच बंद हुए कंप्यूटर

अभ्यर्थियों के मुताबिक, सुबह 10 बजे शुरू हुई परीक्षा के करीब 15 से 30 मिनट बाद बिजली चली गई। कंप्यूटर बंद होने के कारण परीक्षा आगे नहीं बढ़ सकी। छात्रों का कहना है कि बचे हुए समय की भी भरपाई नहीं की गई।कुछ देर तक अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में रखा गया, लेकिन सिस्टम शुरू नहीं होने पर उन्हें बाहर भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें: CUET में सीट नहीं मिली तो ना हों परेशान, DU में मिल रहा डायरेक्ट एडमिशन, चेक करें प्रोसेस

छात्रों ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्तर की कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए पर्याप्त जनरेटर या पावर बैकअप होना चाहिए था। बताया जा रहा है कि बिजली सप्लाई में खराबी के कारण समस्या आई। कुछ अभ्यर्थियों ने परीक्षा के दौरान ही पावर सप्लाई की सर्विसिंग किए जाने का भी आरोप लगाया।

दोबारा परीक्षा की मांग

परीक्षा रद्द होने की जानकारी मिलने के बाद छात्रों ने इसका लिखित आदेश मांगा। उनका कहना है कि बिजली जाने के बाद अभ्यर्थियों को एक साथ बाहर निकाला गया और कुछ छात्रों ने आपस में प्रश्नों पर चर्चा भी की। ऐसे में परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं। छात्रों ने पूरी परीक्षा दोबारा कराने की मांग की है।

आयुष पीजी दाखिले के लिए होती है AIAPGET

AIAPGET आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी के पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होने वाली परीक्षा है। इसका आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) करती है। परीक्षा में 120 बहुविकल्पीय सवाल होते हैं। कुल 480 अंक निर्धारित हैं। सही जवाब पर 4 अंक और गलत जवाब पर 1 अंक काटा जाता है। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होती है।

ये भी पढ़ें: पकड़ा गया अभिजीत दीपके का झूठ! CJP ले रही सरकारी काम का झूठा क्रेडिट? कैसे खुली पोल?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+