स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नौकरी का बड़ा मौका! BSF में निकली 4500 से अधिक पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है अप्लाई?
BSF Recruitment 2025: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के युवाओं के लिए दोहरी खुशी लेकर आई है। एक तरफ आजादी का जश्न, तो दूसरी तरफ देश की सुरक्षा में योगदान देने का सुनहरा मौका। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बड़ी भर्ती की घोषणा की है, जिसमें 4,700 से ज्यादा पद खाली हैं।
ये भर्ती सिर्फ सरकारी नौकरी पाने का अवसर नहीं, बल्कि बॉर्डर पर देश की रक्षा करने का गर्व भी देती है। हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल ट्रेड्समैन पदों पर होने वाली यह भर्ती युवाओं के लिए करियर और देश सेवा, दोनों का बेहतरीन संगम है।

कुल कितने पद
बीएसएफ ने इस भर्ती में कुल 4,700 से ज्यादा रिक्तियां निकाली हैं। इनमें हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर और रेडियो मेकैनिक) के 1,121 पद और कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 3,588 पद शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: क्या है APAAR ID, जिसके बिना नहीं दे पाएंगे CBSE की परीक्षा? कैसे करता है ये काम, समझिए पूरा प्रोसेस
हेड कांस्टेबल भर्ती
पद - कुल 1,121 (रेडियो ऑपरेटर: 910, रेडियो मेकैनिक: 211)
योग्यता
- रेडियो ऑपरेटर: 12वीं (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) या 10वीं के बाद 2 साल का ITI (रेडियो/इलेक्ट्रॉनिक्स आदि)
- रेडियो मेकैनिक: 10वीं के बाद ITI या 12वीं (PCM)
आवेदन की तिथि
24 अगस्त 2025 से 23 सितंबर 2025
चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता टेस्ट (PET), शारीरिक माप (PST), दस्तावेज जांच, मेडिकल टेस्ट
कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती
- पद - कुल 3,588 (पुरुष: 3,406, महिला: 182)
- योग्यता - न्यूनतम 10वीं पास; कुछ पदों के लिए ITI या NSQF प्रशिक्षण जरूरी
- महिला पद - महिला उम्मीदवारों के लिए कुक, टेलर, वॉशरमैन, स्वीपर और अन्य तकनीकी पदों में मौके
- आवेदन की तिथि - 25/26 जुलाई 2025 से 23/25 अगस्त 2025
- चयन प्रक्रिया - PET/PST, लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट
कहां करें आवेदन
उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर पूरी जानकारी और आवेदन फॉर्म देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: DRDO DMRL Apprentice Recruitment 2025: ITI पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन












Click it and Unblock the Notifications