Khalid Jamil: कितने पढ़े लिखे हैं टीम इंडिया के नए कोच? पास में है एशिया का सबसे ऊंचा कोचिंग लाइसेंस

Khalid Jamil Degree: भारतीय फुटबॉल में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने खालिद जमील को भारतीय पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का हेड कोच नियुक्त कर दिया है। यह सिर्फ एक कोचिंग बदलाव नहीं है, बल्कि भारतीय फुटबॉल के लिए एक बड़ा मोड़ है।

खालिद जमील एक दशक से भी ज्यादा समय के बाद इस पद को संभालने वाले पहले भारतीय बने हैं। खालिद जमील के अनुभव और कोचिंग शैली ने उन्हें इस ऊंचे पद तक पहुंचाया है। इससे पहले सावियो मेडेइरा ने अक्टूबर 2011 से मार्च 2012 तक यह जिम्मेदारी निभाई थी। अब फैन्स के बीच एक सवाल सबसे ज्यादा चर्चा में है - आखिर खालिद की पढ़ाई कितनी है और उन्होंने कहां तक शिक्षा हासिल की है?

Khalid Jamil

शिक्षा को लेकर है जिज्ञासा

खालिद जमील के कोच बनने के बाद फैन्स के मन में एक सवाल सबसे ज्यादा चर्चा में है कि खालिद ने कहां से पढ़ाई की है, कौन सी डिग्री ली है। हालांकि, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। न तो उनकी स्कूलिंग और न ही कॉलेज शिक्षा से जुड़ी कोई जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें: Who is Khalid Jamil: कौन हैं खालिद जमील? जिन्हें सौंपी गई भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम की कमान

कोचिंग में उच्चतम योग्यता

भले ही उनकी औपचारिक पढ़ाई का खुलासा नहीं हुआ हो, लेकिन कोचिंग के मामले में खालिद जमील बेहद योग्य हैं। उनके पास AFC प्रो लाइसेंस है, जो एशियाई फुटबॉल में कोचिंग की सबसे बड़ी डिग्री मानी जाती है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि उनके पास UEFA प्रो लाइसेंस भी हो सकता है, जो यूरोप में कोचिंग की सर्वोच्च योग्यता है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

अनुभव बना सबसे बड़ी ताकत

खालिद जमील का फुटबॉल सफर काफी लंबा और सफल रहा है। खिलाड़ी के रूप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और कोच के तौर पर कई क्लबों को जीत दिलाई। यही अनुभव अब भारतीय फुटबॉल टीम को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभा सकता है।
ये भी पढ़ें: Sania Mirza: बंगाली खाने में सानिया मिर्जा को क्या-क्या है पसंद? थाली देख खुद को रोक नहीं पाएंगे आप!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+