Karnataka 2nd PUC एग्जाम रिजल्ट कब से कर सकेंगे चेक? वेबसाइट के अलावा SMS और DigiLocker से ऐसे देखें परिणाम
Karnataka 2nd PUC Exam Result 2025: कर्नाटक स्कूल परीक्षा एवं मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) आज, 8 अप्रैल को कर्नाटक 2nd PUC परीक्षा 1 का रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। स्कूल शिक्षा और साक्षरता मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस में जल्द ही रिजल्ट की घोषणा करेंगे।
छात्र अपना रिजल्ट दोपहर 1:30 बजे से karresults.nic.in पर चेक कर सकेंगे। इस बार कुल 7,13,862 छात्रों ने कर्नाटक 2nd PUC परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जो 1 मार्च से 20 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी।

इस परीक्षा में 3,78,389 छात्राएं, 3,35,468 छात्र और 5 ट्रांसजेंडर छात्र शामिल हुए थे।स्ट्रीम वाइज देखें तो साइंस में 2.9 लाख छात्र, कॉमर्स में 2.2 लाख छात्र और आर्ट्स में 1.9 लाख छात्र ने परीक्षा दी थी। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ SMS और DigiLocker के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Karnataka Exam Result 2025: कर्नाटक 2nd PUC का रिजल्ट आज होगा इस वेबसाइट पर जारी, यहां चेक करें अपडेट
ऐसे चेक करें रिजल्ट वेबसाइट पर
- वेबसाइट karresults.nic.in पर जाएं
- 'PUC II Result 2025' लिंक पर क्लिक करें
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्ट्रीम चुनें
- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालें
- असली मार्कशीट स्कूल से मिलेगी
SMS से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
अगर वेबसाइट स्लो हो तो छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं:
- मोबाइल में मैसेज ऐप खोलें
- टाइप करें: KAR12 रजिस्ट्रेशन नंबर
- इसे 56263 पर भेजें
- कुछ ही देर में रिजल्ट SMS के जरिए आ जाएगा
DigiLocker से ऐसे पाएं डिजिटल मार्कशीट
डिजिलॉकर से भी छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं:
- वेबसाइट digilocker.gov.in या ऐप पर जाएं
- आधार या लॉगिन आईडी से लॉगिन करें
- 'Pull Partner Documents' सेक्शन में जाएं
- संस्था में 'KSEAB' चुनें और फिर 'Karnataka 2nd PUC Marksheet 2025' चुनें
- रजिस्ट्रेशन नंबर और साल (2025) डालें
- मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है
पिछले साल का रिजल्ट कैसा रहा?
साल 2024 में करीब 6.8 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 5.5 लाख पास हुए थे। कुल पास प्रतिशत 81.15% रहा। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा।
ये भी पढ़ें: UP बोर्ड रिजल्ट से पहले छात्रों को गलती सुधारने का मौका! परिणाम से पहले चेक कर लें ये जरूरी नोटिस












Click it and Unblock the Notifications