JNU PG Admission 2025: MA, MSc, MCA के लिए तीसरी कट-ऑफ जारी, अगले प्रोसेस के लिए चेक करें डॉक्यूमेंट की लिस्ट
JNU PG Admission 2025: देश के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में शुमार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस में दाखिला लेने का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर आई है। JNU ने MA, MSc और MCA जैसे पीजी प्रोग्राम्स के लिए तीसरी कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। अगर आपने भी CUET-PG के जरिए आवेदन किया था, तो अब समय आ गया है कि आप तुरंत अपनी स्थिति जान लें।
कट-ऑफ में नाम आने का मतलब है कि आप दाखिले की रेस में आगे बढ़ चुके हैं और अगला पड़ाव है डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन। ऐसे में अगर आप JNU कैंपस की पढ़ाई, माहौल और प्रतिष्ठा का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो अब देर न करें। सभी जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखें और यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना नाम चेक करें।

कट-ऑफ कैसे तय होती है?
JNU की कट-ऑफ लिस्ट बनाने में कई फैक्टर काम करते हैं। इसमें शामिल है-कितने लोगों ने आवेदन किया, एग्जाम का लेवल कितना मुश्किल था और उम्मीदवारों ने कितने नंबर हासिल किए। इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मेरिट लिस्ट तैयार होती है।
ये भी पढ़ें:
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में क्या ले जाना है?
अगर आपका नाम कट-ऑफ में आ गया है तो काउंसलिंग के समय ये डॉक्यूमेंट्स जरूर ले जाएं:
- JNU प्रवेश परीक्षा (CUET-PG) का स्कोर कार्ड
- मेरिट लिस्ट में नाम का प्रूफ
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
- ग्रेजुएशन की सभी सेमेस्टर की मार्कशीट
- डिग्री सर्टिफिकेट (अगर डिग्री पूरी हो चुकी हो)
- जाति प्रमाणपत्र (SC/ST/OBC/EWS के लिए, नया और वैध)
- PwD सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाणपत्र (कुछ कोर्सेस के लिए जरूरी)
- आधार कार्ड या अन्य कोई सरकारी ID
- पासपोर्ट साइज फोटो (हाल की)
- इंटरव्यू या एडमिट कार्ड (अगर मांगा गया हो)
- सभी डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी और ओरिजिनल दोनों साथ रखें।
अगले स्टेप्स और पूरा शेड्यूल
JNU ने 2025-26 सत्र के लिए PG एडमिशन का पूरा टाइमटेबल भी जारी कर दिया है:
- पहली कट-ऑफ लिस्ट: 23 जुलाई 2025
- दूसरी कट-ऑफ लिस्ट: 1 अगस्त 2025
- पहली लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों का प्री-रजिस्ट्रेशन और फीस जमा: 1 से 3 अगस्त तक
- डॉक्यूमेंट्स का फिजिकल वेरिफिकेशन: 7 अगस्त 2025
- तीसरी और अंतिम मेरिट लिस्ट: 19 अगस्त 2025
- फाइनल रजिस्ट्रेशन और फीस जमा: 19 से 21 अगस्त 2025
- अंतिम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: 25 अगस्त 2025
- दाखिले की अंतिम तारीख: 29 अगस्त 2025
समय रहते करें तैयारी
जो भी छात्र JNU में दाखिला लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर अपनी कट-ऑफ लिस्ट जरूर चेक कर लें। साथ ही डॉक्यूमेंट्स की तैयारी अभी से शुरू कर दें ताकि किसी भी स्टेप में कोई परेशानी न हो। JNU में पढ़ाई का यह मौका न चूकें।
ये भी पढ़ें:












Click it and Unblock the Notifications