JEE Mains 2024: NTA ने जारी की पेपर 1 की परीक्षा शहर सूचना पर्ची, इस लिंक से चेक करें अपना एग्जामिनेशन सेंटर
JEE Mains 2024 Paper I exam city intimation slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन्स 2024 के पहले पेपर की परीक्षा के लिए परीक्षा के शहर की सूचना जारी कर दी है। बी.ई./बी.टेक के लिए परीक्षा शहर के आवंटन की अग्रिम सूचना उम्मीदवारों के लिए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर उपलब्ध है।
आवेदन संख्या और जन्म तिथि के जरिए लॉगिन कर के जेईई मेन्स परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड किया जा सड़कता है। बी.टेक/ बी.ई. या पेपर I परीक्षा 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी। पेपर I की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।

एजेंसी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.ac.in/ से जेईई (मुख्य) - 2024 सत्र 1 (अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके) की अपनी परीक्षा शहर सूचना पर्ची की जांच / डाउनलोड करना आवश्यक है। अधिसूचना में दी गई जानकारी और दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।"
यदि किसी उम्मीदवार को जेईई (मुख्य) 2024 सत्र 1 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची को डाउनलोड करने/जांचने में कठिनाई होती है, तो वह 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या [email protected] पर ई-मेल कर सकता है। जेईई मेन एडमिट कार्ड जल्द ही एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जारी किया जाएगा।
यह भी देखें: NCL इंडिया लिमिटेड में निकली भर्ती, अपरेंटिस के 632 पर होगी नई नियुक्तियां, देखें डिटेल्स
जेईई मेन्स सत्र 1: एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
- एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध जेईई मेन्स परीक्षा 2024 एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें और अग्रिम शहर सूचना पर्ची प्रदर्शित होगी।
- पर्ची की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
यह भी देखें: बिहार के स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, फैशन जगत में करियर बनाना हुआ आसान, ये कॉलेज शुरू कर रहा नया कोर्स
-
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
मजहब की दीवार टूटी और उम्र का फासला भी मिटा, शिवम दुबे से इतने साल बड़ी हैं पत्नी अंजुम, चौंका देगी यह जानकारी -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
PNG Gas Crisis: घर में सिलेंडर नहीं, पाइप वाली गैस PNG चलती है? दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आई बड़ी चेतावनी -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
'ये लव जिहाद है, मैनेजर ने कर दिया सौदा', कुंभ मेले वाली मोनालिसा ने की शादी, डॉयरेक्टर का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक?












Click it and Unblock the Notifications