टोपी, मफलर या ये चीजें पहन कर पहुंचे तो नहीं दे पाएंगे परीक्षा, जानें क्या है JEE MAIN Exams 2024 का ड्रेस कोड
JEE Main Paper 1 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा बीई/बीटेक (पेपर 1) के लिए जेईई मेन 2024 की परीक्षा 27 जनवरी को होने वाली है। जेईई मेन 2024 सत्र 1 की परीक्षा जनवरी की 27, 29, 30, 31 और फरवरी की 1 तारीख को होगी।
परीक्षाएं दो शिफ्ट में ली जाएंगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को कुछ रूल्स फॉलो करने होंगे। इन्हीं नियमों में ड्रेस कोड से जुड़ा नियम भी शामिल है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी एग्जामिनेशन सेंटर पर क्या पहन कर जा सकते हैं और क्या नहीं इसे लेकर एजेंसी ने गाइडलाइन्स जारी की हैं।
एनटीए द्वारा निर्दिष्ट ड्रेस कोड, जिसका सभी उम्मीदवारों को जेईई मेन 2024 परीक्षा में पालन करना चाहिए, साथ ही उन वस्तुओं की सूची भी दी गई है, जिन्हें परीक्षा हॉल में सख्ती से ले जाने की अनुमति नहीं है।
यह भी देखें: JEE Mains Admit Card: आज जारी होंगे पेपर 1 के हॉल टिकट, यहां से करें डाउनलोड
- जेईई मेन 2024 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों (पुरुष या महिला) को परीक्षा के दिन बिना भारी जेब वाले हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
- उम्मीदवार जलवायु परिस्थितियों के अनुसार कपड़े पहनने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन उन्हें सभ्य कपड़े पहनने होंगे। जेईई मेन 2024 ड्रेस कोड में एकमात्र प्रतिबंध टोपी, शॉल, स्कार्फ, आभूषण और धातु की वस्तुओं के लिए हैं।
- उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उन्होंने चेन या अंगूठी सहित किसी भी प्रकार के आभूषण नहीं पहने हैं, इसके साथ ही उन्हें पतले तलवों वाले जूते या साधारण फ्लिप-फ्लॉप/सैंडल पहनने होंगे।
- जेईई मेन 2024 परीक्षा हॉल में काले चश्मे, कलाई घड़ी और बड़े बटन वाले आभूषणों को पहनने की मनाही है।
- उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें जेईई मेन 2024 परीक्षा के दिन के निर्देशों का पालन करना चाहिए और परीक्षा के दौरान आरामदायक कपड़े पहनने चाहिए।
यह भी देखें: परीक्षा का है स्ट्रेस? तैयारी के दौरान एंग्जायटी को ऐसे रखें दूर, फॉलो करें ये सिंपल टिप्स












Click it and Unblock the Notifications