JEE Main 2026 Result: इस बार भी टूटेगा रिकॉर्ड? 300/300 के दावे और टॉपर्स की रेस, कब आएगा आपका रिजल्ट?
JEE Main 2026 Result: देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, JEE Main 2026 के पहले सत्र (Session 1) को लेकर लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संकेत दिए हैं कि जनवरी में आयोजित हुई इस परीक्षा के नतीजे 16 फरवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दिए जाएंगे। परीक्षा संपन्न होने के बाद से ही देश के बड़े कोचिंग संस्थानों के गलियारों में संभावित टॉपर्स को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
छात्र अब न केवल अपने स्कोर कार्ड, बल्कि 100 पर्सेंटाइल क्लब में शामिल होने वाले नामों को जानने के लिए उत्सुक हैं। यह रिजल्ट छात्रों के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी के आधार पर वे तय करेंगे कि उन्हें अप्रैल में होने वाले दूसरे सत्र (Session 2) में शामिल होना है या सीधे JEE Advanced की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करना है।

JEE Main 2026: जरूरी तारीखें (Important Dates)
छात्रों की सुविधा के लिए यहाँ परीक्षा से जुड़े पूरे कैलेंडर का विवरण दिया गया है:
- सेशन 1 परीक्षा की तारीखें: 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2026
- आंसर की (Answer Key) जारी हुई: 4 फरवरी 2026
- सेशन 1 रिजल्ट (केवल NTA स्कोर): 16 फरवरी 2026 तक
- सेशन 2 रिजल्ट और फाइनल ऑल इंडिया रैंक/कटऑफ: 20 अप्रैल 2026
300 में से 300 का जादुई आंकड़ा
सोशल मीडिया और शैक्षणिक हलकों में इस बार 'परफेक्ट स्कोर' की खूब चर्चा हो रही है। आंसर की के मिलान के बाद कुछ ऐसे छात्रों के नाम उभरकर सामने आए हैं, जिन्होंने 300 में से 300 अंक हासिल करने का दावा किया है। यदि फाइनल रिजल्ट में भी यह अंक बरकरार रहते हैं, तो ये छात्र 100 पर्सेंटाइल की एलीट लिस्ट में शामिल हो जाएंगे।
AIR 1 का गणित: अभी करना होगा इंतजार
जेईई मेन के उम्मीदवारों के लिए यह समझना जरूरी है कि ऑल इंडिया रैंक (AIR 1) का फैसला अभी नहीं होगा। सेशन 1 में केवल पर्सेंटाइल स्कोर जारी किया जाएगा। अप्रैल में होने वाले दूसरे सत्र के बाद ही दोनों चरणों के 'बेस्ट स्कोर' को चुना जाएगा और 20 अप्रैल को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी।
पिछली बार (2025) के सितारों पर एक नजर
जेईई मेन 2025 में देश के विभिन्न राज्यों से कई छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल कर सफलता का परचम लहराया था। यहां पिछले साल के कुछ प्रमुख टॉपर्स की सूची दी गई है:
- राजस्थान: एमडी अनस, आयुष सिंघल, लक्ष्य शर्मा, रजित गुप्ता, सक्षम जिंदल, अर्णव सिंह, ओम प्रकाश बेहरा।
- उत्तर प्रदेश: श्रेयस लोहिया, सौरव, कुशाग्र बैंगाहा।
- पश्चिम बंगाल: अर्चिस्मान नंदी, देवदत्त माझी।
- महाराष्ट्र: आयुष रवि चौधरी, सानिध्य सराफ, विशद जैन।
- दिल्ली: दक्ष, हर्ष झा।
- तेलंगाना: हर्ष ए गुप्ता, वंगाला अजय रेड्डी, बानी ब्रता माजी।
- गुजरात: आदित प्रकाश भगड़े, शिवेन विकास तोशनीवाल।
- आंध्र प्रदेश: साई मनोगना गुथीकोंडा।
- कर्नाटक: कुशाग्र गुप्ता।
ये भी पढ़ें: Rajasthan News Today: विधानसभा में बजट पर बवाल के आसार, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू












Click it and Unblock the Notifications