Jamia Millia Islamia: जामिया मिल्लिया इस्लामिया की फीस बढ़ी, जानें किन विषयों में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई
Jamia Millia Islamia: जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 में सभी पाठ्यक्रमों की फीस में बढ़ोतरी की है। संशोधित प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, एमए, बीए, लॉ और अन्य पाठ्यक्रमों के लिए फीस में 16 से 41 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है।
पिछले साल के प्रॉस्पेक्टस की तुलना में विश्वविद्यालय की फीस में भारी वृद्धि देखने को मिली है। जामिया मिलिया इस्लामिया ने शुल्क संरचना में संशोधन किया है।

Jamia Millia Islamia: फीस में हुई इतनी वृद्धि
राजनीति विज्ञान में एमए और बीए (ऑनर्स), चार वर्षीय बीए और बी कॉम (ऑनर्स) सहित सामाजिक विज्ञान कार्यक्रमों की फीस अब 9,875 रुपये प्रति वर्ष होगी, जो कि पहले 7,425 रुपये से 32.99 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की फीस में भी वृद्धि की गई है।
बीटेक कार्यक्रमों की फीस में 19.04 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो 16,150 रुपये से बढ़कर 19,225 रुपये प्रति वर्ष हो गई है, जबकि एमटेक कार्यक्रमों की फीस अब 21,375 रुपये प्रति वर्ष हो गई है, जो 16.48 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।
एलएलएम (नियमित) और बीए एलएलबी (ऑनर्स) सहित विधि कार्यक्रमों में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिससे फीस 15,000 रुपये से बढ़कर 17,850 रुपये प्रति वर्ष हो गई है। बीएससी (बहुविषयक), भूगोल, गणित और भौतिकी सहित विज्ञान कार्यक्रमों में 34.29 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिससे फीस 7,800 रुपये से बढ़कर 10,475 रुपये प्रति वर्ष हो गई है।
वहीं फारसी विभाग में 41.41 प्रतिशत की फीस वृद्धि हुई है जिससे वार्षिक फीस 6,700 रुपये से बढ़कर 9,475 रुपये हो गई है। अरबी विभाग में 37.15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जिससे वार्षिक फीस 7,200 रुपये से बढ़कर 9,875 रुपये हो गई है।
इसी प्रकार, तुर्की और अन्य भाषाओं में बीए (ऑनर्स) सहित विदेशी भाषा कार्यक्रमों में भी 37.15 प्रतिशत शुल्क वृद्धि देखी गई है।
जेएमआई 14 नए पाठ्यक्रम शुरू करेगा
जामिया ने 14 नए पाठ्यक्रम शुरू करने की भी घोषणा की है और प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) स्कोर के उपयोग का विस्तार किया है। इस साल 25 कार्यक्रमों में जिनमें नौ स्नातक, पांच स्नातकोत्तर, आठ डिप्लोमा और तीन उन्नत डिप्लोमा पाठ्यक्रम में सीयूईटी मेरिट के आधार पर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। पिछले जबकि पिछले साल यह संख्या 20 थी।












Click it and Unblock the Notifications