IOCL Apprentice Recruitment 2025: इंडियन ऑयल में अप्रेंटिस बनने का मौका, 18 सितंबर तक करें आवेदन

IOCL Apprentice Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने बड़ा मौका दिया है। देश की प्रमुख सरकारी तेल कंपनी ने विभिन्न पाइपलाइन डिवीज़नों में अप्रेंटिस भर्ती 2025 के तहत कुल 537 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन, डेटा एंट्री ऑपरेटर और डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर जैसे पद शामिल हैं।

अगर आप नौकरी की शुरुआत सरकारी सेक्टर से करना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है। आवेदन प्रक्रिया 29 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 18 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। च्छुक और योग्य उम्मीदवार इसके लिए iocl.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 29 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 18 सितंबर 2025 तय की गई है।

IOCL Apprentice Recruitment 2025

अलग-अलग रीजन में कितने पद

  • ईस्टर्न रीजन पाइपलाइंस - 156 पद
  • वेस्टर्न रीजन पाइपलाइंस - 152 पद
  • नॉर्दर्न रीजन पाइपलाइंस - 97 पद
  • साउदर्न रीजन पाइपलाइंस - 47 पद
  • साउथ ईस्टर्न रीजन पाइपलाइंस - 85 पद
  • कुल पद - 537

ये भी पढ़ें: IBPS SO Prelims 2025: आंसर की और रिजल्ट का इंतजार, कब होगी मेंस की परीक्षा? देखें लेटेस्ट अपडेट

योग्यता और आयु सीमा

  • उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए।
  • आयु की गणना 31 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।
  • बी.ई., बी.टेक., एमबीए, एमसीए, सीए, आईसीडब्ल्यूए, एलएलबी या अन्य उच्च योग्यता वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

ट्रेनिंग की अवधि

चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें उन्हें संबंधित क्षेत्र में अनुभव और स्किल डेवलपमेंट का मौका मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले iocl.com पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए Career सेक्शन पर क्लिक करें।
  • भर्ती से जुड़े लिंक को खोलें और New Registration पर क्लिक करें।
  • अपनी डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
  • यह भर्ती युवाओं के लिए सरकारी क्षेत्र में करियर की शुरुआत करने का एक सुनहरा मौका है।

ये भी पढ़ें: NIACL Recruitment 2025: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, न्यू इंडिया एश्योरेंस में निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+