शशि थरूर की अगुआई में US रवाना हुई डेलीगेशन में कौन-कौन है शामिल? जानिए किसके पास है कौन सी डिग्री

India's Foreign Delegation: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ अपनी बात रखने के लिए बड़ी कूटनीतिक योजना बनाई। इसके तहत 7 अलग-अलग सांसद प्रतिनिधिमंडल 23 मई से दुनिया के प्रमुख देशों का दौरा कर रहे हैं।

इस मिशन में कुल 51 राजनेता हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद और पूर्व मंत्री शामिल हैं। इनके साथ 8 पूर्व राजदूत भी हैं। सभी मिलकर भारत की आतंकवाद के खिलाफ नीति को दुनिया के सामने पेश करेंगे।

Delegation

हर प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसी वरिष्ठ सांसद को सौंपा गया है। जिन सांसदों को टीम लीडर बनाया गया है, उनमें शामिल हैं:

32 देशों और EU मुख्यालय का होगा दौरा

ये सातों दल मिलकर 32 देशों और यूरोपीय यूनियन के ब्रुसेल्स स्थित मुख्यालय का दौरा करेंगे। यह अभियान 10 दिनों तक चलेगा, जिसमें भारत की आतंकवाद विरोधी नीति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूती से रखा जाएगा। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू इस पूरे मिशन का संचालन कर रहे हैं। शशि थरूर की अगुआई वाली डेलीगेशन US के दौरे पर रवाना हो चुकी है। आइए जानते हैं इस टीम में कौन-कौन से सदस्यों हैं और उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि क्या रही है...

शशि थरूर: सबसे कम उम्र में PhD

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफन्स कॉलेज से इतिहास में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने अमेरिका की टफ्ट्स यूनिवर्सिटी के फ्लेचर स्कूल से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में MA, M.A.L.D. और PhD किया। वो महज 22 साल की उम्र में PhD करने वाले सबसे युवा छात्र थे।

शंभवी चौधरी: DSE से की समाजशास्त्र में मास्टर्स

LJP (रामविलास) की सांसद शंभवी चौधरी ने लेडी श्रीराम कॉलेज से समाजशास्त्र में ग्रेजुएशन किया और फिर दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पोस्टग्रेजुएशन।

सरफराज अहमद: AMU से की थी पढ़ाई

झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसद सरफराज अहमद ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से MA की डिग्री 1976 में हासिल की थी।

हरिश बालयोगी: बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई

तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के सांसद हरिश बालयोगी ने GITAM यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया है।

शशांक मणि त्रिपाठी: IIT और विदेश से MBA

बीजेपी के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने IIT दिल्ली से इंजीनियरिंग की और फिर स्विट्ज़रलैंड के IMD बिजनेस स्कूल से MBA किया।

भुवनेश्वर कलिता: तीन डिग्रियों के मालिक

बीजेपी सांसद भुवनेश्वर कलिता ने गुवाहाटी के कॉटन कॉलेज से BA, गुवाहाटी यूनिवर्सिटी से MA और LLB की डिग्री ली है।

मिलिंद देवड़ा: मुंबई यूनिवर्सिटी से BBA

शिवसेना के सांसद मिलिंद मुरली देवड़ा ने मुंबई यूनिवर्सिटी के सिडेनहम कॉलेज से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डिग्री हासिल की।

तेजस्वी सूर्या: वकालत की पढ़ाई

बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने बैंगलोर इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज से BA LLB की पढ़ाई की है।

तरनजीत सिंह संधू: JNU और सेंट स्टीफन्स के छात्र

संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली के सेंट स्टीफन्स कॉलेज से इतिहास में ग्रेजुएशन और जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में मास्टर्स किया।
ये भी पढ़ें: DU में सेना के लिए शुरू होगा न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजी कोर्स, क्यों है ये अहम? जानिए इस से जुड़े सभी अपडेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+