Indian Bank Recruitment 2025: 1500 पदों पर निकली बंपर भर्ती, कौन कर सकता है अप्लाई? देखें डिटेल्स
Indian Bank Apprentice Recruitment 2025: अगर आप ग्रेजुएट हैं और बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है। इंडियन बैंक, जो देश के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक है, में 1500 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती निकली है। सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती में देशभर के लगभग सभी राज्यों को शामिल किया गया है, जिससे लाखों युवाओं को मौका मिल सकेगा।
इंडियन बैंक ने पूरे देश में अप्रेंटिस के 1500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा
इन पदों के लिए वही उम्मीदवार योग्य होंगे, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पूरा कर लिया हो। उम्र की बात करें तो 1 जुलाई 2025 को उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के तहत उम्र में छूट मिलेगी।
ये भी पढ़ें: Delhi Jal Board Recruitment 2025: कई पदों पर नौकरी का मौका, 39 हजार तक मिलेगी सैलरी, अभी करें अप्लाई
पूरे भारत से भर्तियां
इंडियन बैंक की यह भर्ती देशभर में की जा रही है। इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों के लिए सीटें शामिल हैं।
कुछ राज्यों में पदों की संख्या
- उत्तर प्रदेश: 277 पद
- तमिलनाडु: 277 पद
- पश्चिम बंगाल: 152 पद
- आंध्र प्रदेश: 82 पद
- बिहार: 76 पद
- महाराष्ट्र: 68 पद
- राजस्थान: 37 पद
- दिल्ली: 38 पद
- कर्नाटक: 42 पद
- ओडिशा: 50 पद
आवेदन शुल्क
- जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 रखा गया है।
- एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) वर्ग के लिए आवेदन निःशुल्क है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के जरिए होगा। परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले इंडियन बैंक की वेबसाइट indianbank.in या ibpsonline.ibps.in/ibajun25 पर जाएं।
- 'New Registration' पर क्लिक करें और जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और फोटो व सिग्नेचर अपलोड करें।
- शुल्क लागू होने पर ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सेव कर लें।
ये भी पढ़ें: UP TGT Exam 2025: upsessb.pariksha.nic.in पर जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड, चेक करें परीक्षा की तारीख और पैटर्न












Click it and Unblock the Notifications