भारतीय सेना में छात्रों के लिए इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, मिलेगा ₹75,000 तक का स्टाइपेंड, क्या है प्रोसेस?

Indian Army Internship Program: भारतीय सेना के साथ काम करने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए एक अच्छा मौका सामने आया है। अगर आप इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस या नई तकनीक से जुड़े किसी कोर्स की पढ़ाई कर रहे हैं, तो सेना के प्रोजेक्ट पर काम करने का अनुभव मिल सकता है। भारतीय सेना ने इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026-27 का दूसरा चरण शुरू किया है। इसके तहत छात्रों को पढ़ाई के साथ नई तकनीक सीखने और उसका इस्तेमाल करने का अवसर दिया जाएगा।

खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को इंटर्नशिप पूरी करने पर आर्थिक सहायता भी मिल सकती है। हालांकि, हर प्रोजेक्ट की योग्यता, मिलने वाली रकम और आवेदन की आखिरी तारीख अलग हो सकती है। ऐसे में आवेदन करने से पहले सभी जरूरी नियम जान लेना बेहतर रहेगा।

Indian Army Internship Program

43 प्रोजेक्ट में मिलेगा मौका

इस इंटर्नशिप प्रोग्राम में करीब 43 प्रोजेक्ट शामिल बताए गए हैं। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी, एथिकल हैकिंग, डेटा एनालिसिस, ड्रोन, रोबोटिक्स और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: 21 नवंबर को खत्म हो रहा अग्निवीरों का पहला बैच! हाथ में मिलेंगे कितने लाख और कहां-कहां मिलेगी नौकरी?

इसके अलावा ड्रोन रोकने की तकनीक, बिना पायलट वाले विमान, क्रिप्टोग्राफी, स्पेस टेक्नोलॉजी, सैटेलाइट, डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स, आधुनिक हथियार और 5G-6G संचार तकनीक पर भी काम करने का मौका मिल सकता है। फिनटेक, रणनीतिक संचार, सामान के प्रबंधन, अस्पतालों के सूचना सिस्टम और युद्ध अभ्यास से जुड़े सिमुलेशन प्रोजेक्ट भी शामिल हैं। छात्रों को सेना के अधिकारियों और विशेषज्ञों की देखरेख में काम करने का अवसर मिलेगा।

कितने दिन की होगी इंटर्नशिप?

इंटर्नशिप की कुल अवधि 75 दिन बताई गई है। इसमें शुरुआती 60 दिन तय स्थान पर प्रशिक्षण और काम करना होगा, जबकि अगले 15 दिन घर से काम करने का मौका मिल सकता है। हालांकि, काम करने की व्यवस्था संबंधित प्रोजेक्ट के नियमों पर निर्भर करेगी।

कितने रुपये मिलेंगे?

चयनित उम्मीदवारों को पूरी इंटर्नशिप के लिए अधिकतम 75,000 रुपये तक का स्टाइपेंड मिल सकता है। सभी प्रोजेक्ट में यह रकम समान नहीं होगी। जिन प्रोजेक्ट में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है, वहां इससे कम उपस्थिति होने पर स्टाइपेंड नहीं मिलेगा।

इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने पर भारतीय सेना का सर्टिफिकेट और शर्तों के अनुसार AICTE से मान्य अधिकतम 15 एकेडमिक क्रेडिट भी मिल सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस प्रोग्राम में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों को मौका मिल सकता है। कुछ प्रोजेक्ट में हाल ही में पढ़ाई पूरी करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। बीटेक, बीई, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, AI, डेटा साइंस और साइबर सिक्योरिटी से जुड़े छात्र अपनी योग्यता के अनुसार प्रोजेक्ट चुन सकते हैं।

उम्मीदवार एक से अधिक प्रोजेक्ट में आवेदन कर सकते हैं, लेकिन केवल एक इंटर्नशिप ऑफर स्वीकार कर सकेंगे। जॉइनिंग से पहले पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी होगा।

सेना के परिसर में रहने की सुविधा नहीं मिलेगी। छात्रों को रहने और आने-जाने का इंतजाम खुद करना होगा। सुरक्षा नियमों का पालन जरूरी है। कुछ प्रोजेक्ट में निजी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर रोक हो सकती है। इंटर्नशिप पूरी करने से नौकरी की गारंटी भी नहीं मिलेगी।

कैसे करें आवेदन?

  • आधिकारिक वेबसाइट internship.aicte-india.org पर जाएं।
  • भारतीय सेना के उपलब्ध इंटर्नशिप प्रोजेक्ट देखें।
  • योग्यता, जरूरी स्किल, स्टाइपेंड, अवधि और काम की जगह जांचें।
  • पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें या लॉग इन करें।
  • आवेदन फॉर्म भरकर जानकारी जांचें और जमा कर दें।

आवेदन की आखिरी तारीख

सभी प्रोजेक्ट के लिए आवेदन की अंतिम तारीख अलग हो सकती है। कुछ अवसरों की आवेदन प्रक्रिया बंद भी हो सकती है। इसलिए आवेदन से पहले संबंधित प्रोजेक्ट की उपलब्धता और सभी शर्तें आधिकारिक पोर्टल पर जरूर जांच लें।

ये भी पढ़ें: बंगाल सरकार का बड़ा फैसला! भगिनी निवेदिता योजना को मंजूरी, किन्हें और कैसे मिलेंगे 50 हजार रुपये?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+