Apple के नए COO बने मुरादाबाद के सबीह खान, कितनी मिलेगी सैलरी? सालाना पैकेज जानकर उड़ जाएंगे होश!
Apple COO Sabih Khan Salary: टेक्नोलॉजी की दुनिया में अगर किसी कंपनी का नाम सबसे पहले लिया जाता है, तो वो है Apple. शानदार प्रोडक्ट्स, इनोवेशन और ग्लोबल ब्रांड वैल्यू के चलते यह कंपनी हमेशा चर्चा में रहती है। लेकिन इस बार चर्चा किसी नए प्रोडक्ट की नहीं, बल्कि एक ऐसे भारतीय चेहरे की हो रही है, जिसने मेहनत और लगन के दम पर Apple में सबसे ऊंचे पदों में से एक हासिल किया है।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर से ताल्लुक रखने वाले सबीह खान को Apple का नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) बनाया गया है। यह न सिर्फ एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि देश के हर उस युवा के लिए प्रेरणा है जो सपने देखता है और उन्हें पूरा करने का जुनून रखता है। हर तरफ सबीह COO बनने की चर्चा है, इसके साथ ही लोग ये भी जानना चाहते हैं कि उनके सैलरी कितनी मिलेगी (How much apple COO Sabih Khan Earns)?

मुरादाबाद में जन्मे सबीह खान बने Apple के नए COO
Apple ने सबीह खान को अपना नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर के रहने वाले हैं। सबीह खान का जन्म मुरादाबाद में हुआ और उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई भी भारत में ही की। इसके बाद उन्होंने अमेरिका का रुख किया और तुलाने यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। फिर उन्होंने MBA भी किया और कॉर्पोरेट दुनिया में कदम रखा।
ये भी पढ़ें: HUL की CEO बन इतिहास रचेंगी प्रिया नायर, 92 सालों में पहली बार महिला को मिला ये पद, कब से संभालेंगी कार्यभार?
30 सालों से Apple का हिस्सा
सबीह खान साल 1995 से Apple कंपनी से जुड़े हुए हैं। यानी वो तीन दशकों से कंपनी के साथ काम कर रहे हैं। इस लंबे सफर में उन्होंने Apple के ऑपरेशंस और प्रोडक्शन सिस्टम को बेहतर बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। उनकी मेहनत और अनुभव ने उन्हें इस ऊंचे पद तक पहुंचाया।
कमाई के मामले में भी टॉप पर
Apple की ओर से अभी तक सबीह खान की सैलरी का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनसे पहले COO रहे जेफ विलियम्स की बेस सैलरी 1 मिलियन डॉलर (करीब 8 करोड़ रुपये) थी। बोनस और दूसरी सुविधाओं को मिलाकर उनकी सालाना आय लगभग 191 करोड़ रुपये तक पहुंचती थी। ऐसे में माना जा रहा है कि सबीह की सैलरी भी इसी रेंज में होगी।
टिम कुक भी हैं फैन
Apple के CEO टिम कुक ने खुद कई बार सबीह खान की तारीफ की है। कंपनी के लिए उनकी योजनाएं और काम करने का तरीका हमेशा सराहा गया है। यही कारण है कि अब उन्हें COO जैसे जिम्मेदार पद पर नियुक्त किया गया है।
देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणा
सबीह खान की कहानी बताती है कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी सपना हकीकत बन सकता है। भारत के एक छोटे शहर से निकलकर दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी में अहम जिम्मेदारी निभाना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। उनका सफर देश के लाखों युवाओं के लिए एक मिसाल है।
ये भी पढ़ें: Who Is Sabih Khan? एप्पल के नए ऑपरेटिंग बॉस बने सबीह खान, UP से तय किया अमेरिका तक का सफर












Click it and Unblock the Notifications