NTA ने जारी किए ICAR PG और JRF-SRF के नतीजे, इस लिंक से तुरंत डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

ICAR AIEEA PG and AICE JRF-SRF Results 2026 Out: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की AIEEA PG और AICE JRF/SRF परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित इन परीक्षाओं में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। परीक्षा 4 जुलाई 2026 को देशभर के 115 शहरों में बनाए गए 162 केंद्रों पर हुई थी।

दोनों परीक्षाओं के लिए कुल 42,110 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि 38,720 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 28,303 उम्मीदवारों ने AIEEA PG और 10,417 ने AICE JRF/SRF परीक्षा दी। रिजल्ट जारी होने के बाद अब उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड के जरिए आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए तैयारी कर सकते हैं।

ICAR AIEEA PG Result 2026 Out

4 जुलाई को हुई थी परीक्षा

ICAR AIEEA PG और AICE JRF/SRF परीक्षा का आयोजन 4 जुलाई को किया गया था। AIEEA PG के लिए 30,619 और AICE JRF/SRF के लिए 11,491 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। रजिस्टर्ड उम्मीदवारों में 21,533 महिलाएं और 20,577 पुरुष थे। वहीं, 430 दिव्यांग उम्मीदवारों ने भी परीक्षा के लिए आवेदन किया था।

ये भी पढ़ें: फिर सवालों के घेरे में NTA? अब रद्द हुई NEET PG की परीक्षा! अभ्यर्थी जता रहे पेपर लीक की आशंका

AIEEA PG में 28,303 ने दी परीक्षा

AIEEA PG परीक्षा में कुल 28,303 उम्मीदवार शामिल हुए। इनमें सामान्य वर्ग से 7,809, ईडब्ल्यूएस से 2,385, ओबीसी-एनसीएल से 11,343, एससी से 4,489 और एसटी वर्ग से 2,277 उम्मीदवार थे।

JRF/SRF में 10,417 उम्मीदवार शामिल

AICE JRF/SRF परीक्षा में 10,417 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। इनमें सामान्य वर्ग के 3,409, ईडब्ल्यूएस के 879, ओबीसी-एनसीएल के 3,656, एससी के 1,665 और एसटी के 808 उम्मीदवार शामिल थे। दोनों परीक्षाओं को मिलाकर 19,759 महिला और 18,961 पुरुष उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।

ऐसे डाउनलोड करें ICAR स्कोरकार्ड

उम्मीदवार अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड ICAR-NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन से जुड़ी लॉगिन जानकारी की जरूरत होगी।

  • ICAR-NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • AIEEA PG या AICE JRF/SRF 2026 रिजल्ट लिंक खोलें।
  • अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
  • सबमिट करने के बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

आंसर की पर आपत्ति का मिला था मौका

रिजल्ट से पहले NTA ने 16 से 18 अगस्त 2026 तक प्रश्नपत्र, प्रोविजनल आंसर की और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट उपलब्ध कराई थी। उम्मीदवारों को आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया।

एडमिशन से पहले होगी दस्तावेज जांच

रिजल्ट जारी होने के बाद योग्य उम्मीदवारों की पात्रता, सेल्फ-डिक्लेरेशन और जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। यह प्रक्रिया ICAR या संबंधित संस्थान के नियमों के अनुसार होगी, जहां उम्मीदवार प्रवेश लेना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: RRB NTPC UG CBT 2 परीक्षा की तारीख घोषित, कब आएगा एडमिट कार्ड? चेक करें एग्जाम डेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+