CA Foundation Sept Result 2026: कौन बना ऑल इंडिया टॉपर और किसने मारी बाजी? देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट

ICAI CA Foundation September 2026 Results Out: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने 6 नवंबर को सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार दो छात्राओं ने एक साथ ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की है। हिसार की कंसिका और हैदराबाद की महक गुप्ता ने 400 में से 361-361 अंक प्राप्त किए हैं।

दोनों का कुल स्कोर 90.25 प्रतिशत रहा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। संस्थान ने रिजल्ट के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है। इस बार परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 18.93 फीसदी रहा है। आइए जानते हैं टॉपर्स के नाम, पास होने वाले उम्मीदवारों की संख्या और रिजल्ट चेक करने का तरीका।

ICAI CA Foundation September 2026 Results Out

दो छात्राओं ने हासिल की पहली रैंक

ICAI की ओर से जारी मेरिट लिस्ट में कंसिका और महक गुप्ता ने पहला स्थान साझा किया है। दोनों ने 400 में से 361 अंक हासिल किए। खास बात यह है कि इस बार टॉप तीन रैंक पर कुल पांच उम्मीदवारों ने जगह बनाई है। पहली और दूसरी रैंक पर दो-दो उम्मीदवार हैं, जबकि तीसरी रैंक पर एक उम्मीदवार ने जगह बनाई है।

देखें CA Foundation टॉपर्स की लिस्ट

रैंक उम्मीदवार शहर पास प्रतिशत
AIR 1 कंसिका हिसार 90.25%
AIR 1 महक गुप्ता हैदराबाद 90.25%
AIR 2 स्पर्श खंडेलवाल अजमेर 89.75%
AIR 2 जे. जयंथ चेन्नई 89.75%
AIR 3 वैभवी सिंघल ग्वालियर 89.50%

19,736 उम्मीदवार हुए सफल

सितंबर 2026 की परीक्षा में कुल 1,04,240 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 19,736 उम्मीदवार पास हुए। परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 18.93 फीसदी रहा। जेंडर के आधार पर देखें तो पुरुष उम्मीदवारों का प्रदर्शन बेहतर रहा। परीक्षा में शामिल 53,398 पुरुषों में से 10,931 पास हुए। उनका पास प्रतिशत 20.47 रहा। वहीं, 50,842 महिला उम्मीदवारों में से 8,805 सफल हुईं। महिलाओं का पास प्रतिशत 17.32 फीसदी रहा।

ऐसे चेक करें CA Foundation Result

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाएं।
2. CA Foundation September 2026 Result के लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें।
4. मांगी गई जानकारी सबमिट करें।
5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करके सेव कर लें।

साल में तीन बार होती है परीक्षा

ICAI अब सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल की परीक्षाएं साल में तीन बार जनवरी, मई और सितंबर में आयोजित करता है। चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के लिए उम्मीदवारों को तीनों स्तरों की परीक्षा पास करनी होती है। इस बार सीए फाउंडेशन सितंबर सेशन की परीक्षा 2, 5, 7 और 9 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+