ICAI CA Foundation Result 2023: जल्द घोषित हो सकते हैं दिसंबर-जनवरी परीक्षा के परिणाम, ऐसे करें चेक

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) बहुत जल्द सीए फाउंडेशन परीक्षा के नतीजे घोषित कर सकता है। बताया जा रहा है आज भी रिजल्ट घोषित होने की संभावना है।

आपको बता दें कि सीए फाउंडेशन परीक्षा 31 दिसंबर, 2, 4 और 6 जनवरी 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के परिणाम आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जारी किए जाएंगे।


इसके अलावा पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स एग्जामिनेशन यानी इंफॉर्मेशन सिस्टम ऑडिट [आईएसए] असेसमेंट टेस्ट का रिजल्ट भी आज घोषित होने की संभावना है। उपरोक्त वेबसाइट पर रिजल्ट जानने के लिए उम्मीदवार को अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।

ऐसे करें रिजल्ट चेक
स्टेप 1:- icai.nic.in पर क्लिक करें

स्टेप 2:- अब दिखाए गए परीक्षा लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3:- रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ अपना रोल नंबर डालें और दिया गया कैप्चा कोड भरें। इसके बाद सबमिट बटन दबाएं।

स्टेप 4:- इसके बाद आपको यहां अपना रिजल्ट दिख जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले 9 जनवरी को आईसीएआई ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे जारी किए थे। 2023 के सीए फाइनल परीक्षा परिणाम में मधुर जैन ने 77.38 फीसदी अंकों के साथ पहली रैंक हासिल की थी। वहीं, संस्कृति अतुल परोलिया ने 74.88 प्रतिशत के साथ दूसरी रैंक पाई। 73.75 फीसदी अंक पाकर टिकेंद्र कुमार सिंघल और ऋषि मल्होत्रा तीसरे स्थान पर रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+