IBPS Clerk Mains Result 2025 जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट, यहां देखें डाउनलोड लिंक-प्रोविजनल अलॉटमेंट की जानकारी
IBPS Clerk Result: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने लंबे इंतजार के बाद IBPS Clerk Mains Result 2025 को 1 अप्रैल 2025 को जारी कर दिया है। यह रिजल्ट उन हजारों उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जिन्होंने Customer Service Associate (CSA) के 6,148 क्लर्क पदों के लिए इस परीक्षा में हिस्सा लिया था।
हर साल की तरह, इस बार भी उम्मीदवारों ने कड़ी मेहनत और तैयारी के साथ परीक्षा दी थी। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को प्रोविजनल अलॉटमेंट मिलेगा, जिससे उन्हें उनके चुने गए बैंक में नियुक्ति का मौका मिलेगा।

रिजल्ट की घोषणा के साथ ही अब उम्मीदवारों में उत्साह और घबराहट का माहौल है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी।
ये भी पढ़ें: कौन हैं IAS सुजाता आर कार्तिकेयन? उनके नौकरी छोड़ने की क्यों हो रही है हर तरफ चर्चा, कभी ओडिशा में था बोलबाला
कैसे चेक करें IBPS Clerk Mains Result 2025?
अगर आप IBPS Clerk Mains Result 2025 देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- IBPS Clerk Mains Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- नया टैब खुलेगा, जिसमें लॉगिन डिटेल्स डालने का ऑप्शन होगा।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, उसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सेव कर लें।
IBPS Clerk Mains Result 2025 चेक करने की आधिकारिक वेबसाइट
IBPS Clerk Mains Result 2025 की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर की गई है। ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के नतीजे उम्मीदवारों द्वारा दिए गए सही उत्तरों की संख्या के आधार पर जारी किए जाते हैं। अंतिम स्कोर को दो अंकों में राउंड ऑफ करके कुल वेटेड स्कोर (TWS) निकाला जाता है।
6,148 क्लर्क पदों के लिए हुई परीक्षा
IBPS Mains 2025 परीक्षा का आयोजन Customer Service Associate (CSA) के 6,148 क्लर्क पदों को भरने के लिए किया गया था। राज्यवार रिक्तियों के आधार पर, जो उम्मीदवार कट-ऑफ को पार करते हैं, उन्हें प्रोविजनल अलॉटमेंट प्रदान किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर नतीजों से संबंधित अपडेट चेक करते रहें।
ये भी पढ़ें: Jobs in SBI: स्टेट बैंक में बिना परीक्षा पाएं 1 लाख से ज्यादा सैलरी वाली जॉब! बस इस योग्यता की है जरूरत












Click it and Unblock the Notifications