इस राज्य में IAS-IPS अधिकारी सरकारी स्कूलों को लेंगे गोद, 5 वर्षों तक छात्रों को करेंगे गाइड, क्या है योजना?

IAS-IPS News: देश के एक राज्य में सरकारी स्कूलों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए एक विशेष पहल की गई है। जिसके तहत IAS, IFS, IRS और IPS अधिकारी सरकार द्वारा संचालित स्कूलों को गोद लेंगे और छात्रों को जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

इस राज्य में शुरू की गई योजना

यह पायलट प्रोजेक्ट पंजाब के 80 "स्कूल ऑफ एमिनेंस" में शुरू किया जाएगा और इतने ही अधिकारियों को इन स्कूलों के साथ पाँच वर्षों के लिए जोड़ा जाएगा, चाहे उनकी तैनाती कहीं भी हो। वे गोद लिए गए स्कूलों के बच्चों को गाइड करते रहेंगे।

IAS-IPS

कैबिनेट की बैठक में फैसला

गुरुवार ( 3 मार्च) को हुई भगवंत मान कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया। इस योजना की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मीडिया को बताया कि, 'अधिकारी इन स्कूलों को पाँच वर्षों के लिए गोद लेंगे। उन्हें स्कूलों में जाना होगा, छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा करने होंगे और उनके साथ स्नेह और प्रेम का संबंध बनाना होगा।

अधिकारी सप्ताह में एक बार, दो बार या महीने में एक बार स्कूल आ सकते हैं। अगर संभव न हो तो वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी छात्रों से संपर्क कर सकते हैं।'

ये भी पढ़ें Job In UP: योगी सरकार इस विभाग में करने जा रही 26 हजार पदों पर भर्ती, ये होंगे पात्र, जल्द कर लें यह काम

इस वजह से लिया गया फैसला

सरकार के मुताबित, इस कदम से शिक्षा का माहौल और अधिक सशक्त होगा क्योंकि अधिकारी छात्रों और शिक्षकों के साथ संवाद करेंगे। अधिकारी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करेंगे और शिक्षकों को उनके कौशल को निखारने के लिए प्रशिक्षण भी देंगे।

ये भी पढ़ें Rajasthan Government Job: राजस्थान में 53,749 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू, परीक्षा सितंबर में

'मेंटर' की भूमिका में होंगे

ये अधिकारी संसाधनों को जुटाने में भी सहायता करेंगे ताकि स्कूलों का विकास हो सके। ये अधिकारी "बॉस" की तरह नहीं बल्कि 'मेंटर' की भूमिका में होंगे। यह सेवा पूरी तरह से स्वैच्छिक होगी और इसमें रुचि रखने वाले अधिकारियों को अपनी मौजूदा ड्यूटी के साथ-साथ यह कार्य करना होगा।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+