Government Jobs: बिहार वन विभाग मेगा रिक्रूटमेंट, 10वीं पास के लिए भी सरकारी नौकरी का मौका
Government Jobs: बिहार में एक बार फिर युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आने वाला है। लंबे समय से खाली पड़े पदों के कारण वन विभाग के कई काम अटक गए थे-लेकिन अब राज्य सरकार ने इन पदों को भरने के लिए बड़े पैमाने पर भर्ती शुरू करने का फैसला कर लिया है।
इस भर्ती के ज़रिए न सिर्फ हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि बिहार में हरियाली बढ़ाने, इको-टूरिज्म को मजबूत करने और पार्कों के रख-रखाव में भी नई ऊर्जा आएगी। सरकार की योजना है कि हर नागरिक को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि नीम, पीपल, बरगद और जामुन जैसे पौधों से पूरा राज्य फिर से हराभरा हो सके। युवाओं के लिए यह मौका करियर और पर्यावरण-दोनों को नया दिशा देने वाला साबित हो सकता है।

कौन-कौन से पदों पर होगी भर्ती
वन विभाग में कई तरह के पद खाली हैं और इन सभी पर जल्द भर्ती शुरू की जाएगी। इनमें वनरक्षी, वनपाल, क्लर्क, स्टेनोग्राफर, अमीन, ड्राइवर, सहायक वन संरक्षक और क्षेत्र पदाधिकारी शामिल हैं।
योग्यता
हर पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की जाएगी:
- वनरक्षी/वनपाल: 12वीं पास
- क्लर्क/स्टेनोग्राफर: 12वीं पास + टाइपिंग या शॉर्टहैंड का ज्ञान
- अमीन: ITI या संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा
- ड्राइवर: 10वीं पास + वैध ड्राइविंग लाइसेंस
- सहायक वन संरक्षक/क्षेत्र पदाधिकारी: ग्रेजुएशन अनिवार्य
आयु सीमा
इन पदों के लिए उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होने की संभावना है। OBC, SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क भी श्रेणी के अनुसार अलग होगा:
- सामान्य और OBC: लगभग 300 से 500 रुपये
- SC, ST और महिलाएं: लगभग 100 से 200 रुपये
चयन प्रक्रिया कैसी होगी
पद के अनुसार चयन प्रक्रिया अलग-अलग होगी, लेकिन अधिकतर भर्ती में लिखित परीक्षा अनिवार्य होगी।
- फील्ड पद (वनरक्षी/वनपाल): फिजिकल टेस्ट जिसमें दौड़, ऊंचाई और चेस्ट माप शामिल
- क्लर्क/स्टेनो: टाइपिंग और कौशल परीक्षा
- ड्राइवर: ड्राइविंग टेस्ट
अंतिम चयन मेरिट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद किया जाएगा।
सरकार का मुख्य लक्ष्य
राज्य सरकार इस भर्ती के जरिए वन विभाग को मजबूत करना चाहती है और हरियाली बढ़ाने का बड़ा अभियान चलाने की तैयारी में है।
- जामुन, नीम, पीपल, कटहल और बरगद जैसे पौधों के रोपण पर विशेष जोर
- आम लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना
- पार्कों और इको-टूरिज्म स्थलों के विकास और रख-रखाव पर अधिक ध्यान देना
कैसे करें आवेदन
जैसे ही भर्ती की अधिसूचना जारी होगी, उम्मीदवार इन स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकेंगे:
- बिहार वन विभाग या BSSC/BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- "Forest Department Recruitment 2025" लिंक पर क्लिक करें
- नया रजिस्ट्रेशन करें
- आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी भरें
- फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
- शुल्क का भुगतान करें
- फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें
ये भी पढ़ें: HSSC CET Result 2025: HSSC ने CET ग्रुप C परिणाम घोषित, कट-ऑफ कब होंगे जारी? यहां देखें डिटेल












Click it and Unblock the Notifications