Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PM Shree vs CM Shree Schools: आपके बच्चे के लिए कौन बेहतर? क्या है एडमिशन प्रोसेस?

PM Shri vs CM Shri Schools: एक समय था जब सरकारी स्कूलों को लेकर लोगों में भरोसा कम था, लेकिन अब तस्वीर तेजी से बदल रही है। नए दौर में सरकारी स्कूल सिर्फ कक्षाओं और ब्लैकबोर्ड तक सीमित नहीं रहे, बल्कि डिजिटल स्क्रीन, स्मार्ट लैब्स और स्किल-बेस्ड लर्निंग से लैस हो चुके हैं। इस बदलाव की सबसे बड़ी झलक दो नामों में दिखती है - पीएम श्री स्कूल और सीएम श्री स्कूल।

इन दोनों योजनाओं ने शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा दी है। पीएम श्री स्कूल केंद्र सरकार की सोच का हिस्सा हैं, जबकि सीएम श्री स्कूल राज्य सरकारों की पहल से आगे बढ़ रहे हैं। दोनों का लक्ष्य एक ही है - हर बच्चे को आधुनिक, मुफ्त और बेहतर शिक्षा देना। अब सवाल यह उठता है कि अभिभावक अपने बच्चे को किस स्कूल में दाखिला दिलाएं - पीएम श्री या सीएम श्री? आइए जानते हैं दोनों के बीच का पूरा फर्क...

PM Shri vs CM Shri Schools

पीएम श्री स्कूल - केंद्र की पहल वाला मॉडल

पीएम श्री स्कूल केंद्र सरकार की योजना के तहत चलाए जाते हैं। इसका उद्देश्य देश के 14,500 से ज्यादा पुराने सरकारी स्कूलों को मॉडर्न बनाना है। यहां शिक्षा का फोकस राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) पर है, यानी बच्चों को 21वीं सदी की स्किल्स सिखाई जाती हैं। फंडिंग की बात करें तो इन स्कूलों में खर्च केंद्र और राज्य सरकार दोनों मिलकर करती हैं, आमतौर पर 60:40 के अनुपात में।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: वोटिंग के दौरान बंद रहेंगे बिहार के स्कूल-कॉलेज, 6 अक्टूबर को किन जिलों में है छुट्टी?

सीएम श्री स्कूल - राज्य सरकार की नई सोच

सीएम श्री स्कूल राज्य सरकारों की अपनी योजना होती है। इसका मकसद अपने राज्य के चुने हुए स्कूलों को एक्सीलेंस सेंटर बनाना है। यहां पढ़ाई का फोकस तकनीक और प्रैक्टिकल लर्निंग पर होता है। इन स्कूलों का पूरा फंड राज्य सरकार देती है, जिससे यह योजना स्थानीय जरूरतों के हिसाब से बनाई जाती है।

पीएम श्री में एडमिशन कैसे होता है?

पीएम श्री स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया काफी आसान है क्योंकि ये सामान्य सरकारी स्कूलों का ही अपग्रेडेड रूप हैं।

  • प्रवेश क्षेत्र के आधार पर होता है, यानी आसपास के बच्चे प्राथमिकता में आते हैं।
  • आमतौर पर किसी तरह की प्रवेश परीक्षा नहीं होती, खासकर कक्षा 1 और 6 के लिए।
  • इससे हर वर्ग के बच्चों को इन स्कूलों में पढ़ने का मौका मिलता है।

सीएम श्री स्कूल में एडमिशन थोड़ा चुनौतीपूर्ण

सीएम श्री स्कूलों में दाखिला थोड़ा कठिन माना जाता है क्योंकि सीटें सीमित होती हैं।

  • कुछ राज्यों में प्रवेश परीक्षा या लॉटरी सिस्टम से चयन किया जाता है।
  • इन स्कूलों में यह देखा जाता है कि बच्चे एक निश्चित दक्षता स्तर पर हों ताकि बेहतर नतीजे मिल सकें।

कौन-सा स्कूल है बेहतर चुनाव?

अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे को मुफ्त में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा मिले, तो पीएम श्री और सीएम श्री दोनों ही अच्छे विकल्प हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि पीएम श्री में दाखिला आसान है, जबकि सीएम श्री में चयन प्रक्रिया थोड़ी सख्त हो सकती है। दोनों योजनाएं मिलकर भारत में सरकारी शिक्षा का नया अध्याय लिख रही हैं - जहां सरकारी स्कूल अब "मॉडर्न स्कूल" बनते जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: School Holidays: बच्चों की बल्ले-बल्ले! नवंबर में 9 दिन बंद रहेंगे स्कूल, चेक कीजिए पूरी लिस्ट

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+