DU Admissions 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में CSAS पोर्टल के जरिए होगा एडमिशन, कब और किस दिन होगा कौन सा प्रोसेस?

DU Admissions 2025: देश की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में शामिल दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में दाखिले का सपना हर साल लाखों छात्र देखते हैं। 12वीं कक्षा के बाद अगर आपका लक्ष्य दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करना है, तो अब समय आ गया है अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का। दिल्ली यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के लिए दाखिला प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होने जा रही है।

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पोर्टल को जून के दूसरे सप्ताह में एक्टिव किया जा सकता है। ये पोर्टल छात्रों को यूनिवर्सिटी में सीट पाने के लिए सबसे पहला और जरूरी कदम होता है।

DU Admissions 2025

छात्रों को इस पोर्टल के माध्यम से न केवल आवेदन करना होगा, बल्कि उन्हें अपनी पसंद के कोर्स और कॉलेज भी भरने होंगे। इसके आधार पर यूनिवर्सिटी सीटों का आवंटन करेगी। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी दाखिला CUET 2025 परीक्षा के स्कोर के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: CUET UG के स्कोर के जरिए मिलता है 280 से अधिक कॉलेज में एडमिशन! यहां देखिए टॉप 50 यूनिवर्सिटी की लिस्ट

क्या है DU CSAS पोर्टल?

CSAS यानी कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम के तहत छात्र सबसे पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करेंगे, फिर अपनी पसंद के कोर्स और कॉलेज भरेंगे। इसके बाद यूनिवर्सिटी की ओर से सीट अलॉटमेंट किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के समय उम्मीदवारों को तय फीस भी भरनी होगी।

CUET रिजल्ट के बाद होगी एडमिशन प्रक्रिया शुरू

दिल्ली यूनिवर्सिटी में इस साल भी एडमिशन CUET एग्जाम के स्कोर के आधार पर ही होगा। CUET 2025 का रिजल्ट जुलाई के अंतिम सप्ताह में आने की संभावना है। जैसे ही NTA की तरफ से CUET का रिजल्ट जारी होगा, DU CSAS पोर्टल पर सीटें अलॉट की जाएंगी और एडमिशन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

DU CSAS 2025 की जरूरी तारीखें (संभावित)

प्रवेश प्रक्रिया तारीख (संभावित)
1
रजिस्ट्रेशन का पहला चरण शुरू जून 2025 का दूसरा सप्ताह
2
पहले चरण में रजिस्टर किए गए उम्मीदवारों के लिए सुधार विंडो जुलाई/अगस्त 2025
3
कॉलेज और कोर्स की पसंद भरने की प्रक्रिया अगस्त 2025 का पहला सप्ताह
4
पसंद की जानकारी अपने आप लॉक हो जाएगी अगस्त 2025 का दूसरा सप्ताह
5
सिम्युलेटेड लिस्ट (अनुमानित लिस्ट) जारी होगी अगस्त 2025 का दूसरा सप्ताह
6
पसंद बदलने का मौका मिलेगा अगस्त 2025 का दूसरा सप्ताह
7
पहली CSAS अलॉटमेंट लिस्ट जारी होगी अगस्त 2025 का तीसरा सप्ताह
8
उम्मीदवार को अपनी अलॉटेड सीट "एक्सेप्ट" करनी होगी अगस्त 2025 का तीसरा सप्ताह
9
कॉलेज द्वारा ऑनलाइन दस्तावेज़ सत्यापन और अप्रूवल अगस्त 2025 का तीसरा सप्ताह
10
फीस जमा करने की आखिरी तारीख अगस्त 2025 का तीसरा सप्ताह

DU CSAS पोर्टल 2025 पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

DU CSAS पोर्टल 2025 पर पंजीकरण करने के लिए, उम्मीदवारों को नीचे दिए गए स्टेप का पालन करना होगा:

  • सबसे पहले DU CSAS की आधिकारिक वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर जाएं
  • वेबसाइट पर जाकर 'New registration?' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन क्रेडेंशियल्स बनाने के लिए नीचे दी गई जानकारी भरें:
    -CUET 2025 आवेदन संख्या
    -जन्मतिथि (CUET आवेदन के अनुसार)
    -कैप्चा कोड
  • लॉगिन क्रेडेंशियल्स बनाने के बाद लॉगिन करें।
  • अब स्क्रीन पर दिख रहे निर्देश ध्यान से पढ़ें कि फॉर्म कैसे भरना है।
  • इसके बाद DU CSAS 2025 का आवेदन फॉर्म स्क्रीन पर खुलेगा।
  • फॉर्म में ये जानकारियां भरें:
    -व्यक्तिगत विवरण (Personal details)
    -शैक्षणिक जानकारी (Academic details)
    -खेल कोटा (अगर हो)
    -ECA कोटा (अगर हो)
    -जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
    -फॉर्म भरने के बाद एक बार पूरा प्रीव्यू करें
  • सभी जानकारी सही होने पर आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।

रजिस्ट्रेशन कहां से करें?

छात्र ugadmissions.uod.ac.in पर जाकर CSAS पोर्टल 2025 के लिए आवेदन कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण बातें

  • CSAS पोर्टल जून के दूसरे हफ्ते में होगा एक्टिव
  • CUET 2025 का रिजल्ट जुलाई के आखिरी सप्ताह में
  • कोर्स और कॉलेज की पसंद भरने के बाद होगा सीट अलॉटमेंट
  • ugadmissions.uod.ac.in पर होगा आवेदन

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन की तैयारी कर रहे छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट्स पर नज़र बनाए रखें और केवल विश्वसनीय सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
ये भी पढ़ें: DU के टॉप कॉलेजों में BA में एडमिशन के लिए चाहिए होंगे कितने मार्क्स? यहां देखें Expected Cut-Offs

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+