Chirag Paswan Education: फिल्मों की चमक धमक छोड़ राजनीति में कमाया नाम, कितने पढ़े-लिखे हैं चिराग पासवान?

Chirag Paswan Education and Degree: बिहार की राजनीति एक बार फिर चुनावी रंग में रंग चुकी है। हर दल अपने उम्मीदवारों और रणनीतियों को लेकर मैदान में उतर चुका है। एनडीए गठबंधन ने भी अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है, जिसमें चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं।

इन सभी सीटों पर चिराग ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। अब पूरे बिहार की निगाहें इस युवा नेता पर हैं, जिसने कभी बॉलीवुड की चमक-दमक को छोड़कर राजनीति की राह चुनी थी। इस बार का चुनाव चिराग पासवान के लिए किसी बड़ी परीक्षा से कम नहीं माना जा रहा है। क्योंकि उनका प्रदर्शन एनडीए में उनकी भूमिका और भविष्य की राजनीति दोनों को तय कर सकता है।

Chirag Paswan Education

पिता के नक्शे-कदम पर आगे बढ़े चिराग

चिराग पासवान के पिता और बिहार के दिग्गज नेता रामविलास पासवान केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके थे। उनके निधन के बाद चिराग ने पार्टी की कमान संभाली, लेकिन कुछ ही समय में पार्टी दो हिस्सों में बंट गई। पशुपति पारस ने अलग गुट बना लिया और अब एलजेपी (रामविलास) चिराग के नेतृत्व में काम कर रही है।

यह चुनाव न केवल एनडीए के लिए अहम है, बल्कि चिराग पासवान की राजनीतिक साख और नेतृत्व क्षमता की भी परीक्षा है। अगर उनकी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करती है, तो उन्हें गठबंधन में बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Samrat Chaudhary Education: क्या है 'PFC कोर्स', जिसकी डिग्री पर बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी को घेरा गया?

कहां से की है चिराग पासवान ने पढ़ाई?

चिराग पासवान का जन्म बिहार के खगड़िया जिले में हुआ। उन्होंने दिल्ली के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में बीटेक (कंप्यूटर साइंस) में दाखिला लिया, लेकिन तीसरे सेमेस्टर में ही पढ़ाई छोड़ दी।

बॉलीवुड से राजनीति तक का सफर

इंजीनियरिंग छोड़ने के बाद चिराग पासवान ने बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ एक फिल्म में काम किया, लेकिन उनका फिल्मी करियर ज्यादा नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पिता के साथ राजनीति में कदम रखा और धीरे-धीरे पार्टी के अहम नेता बन गए। आज वे न केवल अपनी पार्टी चला रहे हैं, बल्कि बिहार की राजनीति में एक मजबूत पहचान भी बना चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Maithili Thakur: कितनी पढ़ी-लिखी हैं बिहार की सबसे कम उम्र की उम्मीदवार? कहां से ली है मैथिलि ठाकुर ने डिग्री?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+