CBSE ने 10वीं-12वीं के लिए जारी किया नया सिलेबस, साल में 2 बार होगी मैट्रिक परीक्षा, नई ग्रेडिंग सिस्टम लागू
CBSE New Syllabus: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 10 और 12 का सिलेबस जारी कर दिया है। यह नया पाठ्यक्रम न केवल कक्षा 10 और 12 बल्कि कक्षा 9 से 12 तक के सभी छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है।
नए सिलेबस में विषयवार शैक्षणिक सामग्री, सीखने के परिणाम, सिखाने के सुझाव और मूल्यांकन की रूपरेखा को विस्तारपूर्वक शामिल किया गया है। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह सिलेबस छात्रों के संपूर्ण विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसमें विषयों की बेहतर समझ और उनके व्यावहारिक उपयोग पर जोर दिया गया है।

सिलेबस के निर्देशों का पालन अनिवार्य
सीबीएसई ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे पाठ्यक्रम की शुरुआती पन्नों में दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
ये भी पढ़ें: Bseb 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, Direct इस लिंक से चेक करें
अनुभव आधारित और इंटरडिसिप्लिनरी शिक्षा पर जोर
बोर्ड ने कहा, "विषयों को निर्धारित सिलेबस के अनुसार पढ़ाया जाना चाहिए, जिसमें अनुभव आधारित सीखना, क्षमता आधारित मूल्यांकन और इंटरडिसिप्लिनरी (अंतर्विषयक) दृष्टिकोण को शामिल करना चाहिए ताकि छात्रों की अवधारणात्मक समझ और उसे लागू करने की क्षमता में सुधार हो।"
नई नीति से मिलेगा छात्रों को दूसरा मौका
2025-2026 से, CBSE कक्षा 10 के छात्रों के लिए दो बोर्ड परीक्षा देने का मौका मिलेगा-एक फरवरी में और दूसरी अप्रैल में। यह कदम छात्रों को एक ही शैक्षणिक वर्ष में अपनी अंकों में सुधार करने का दूसरा मौका देने के लिए उठाया गया है। हालांकि, यह नीति अभी प्रारूप के स्तर पर है और अंतिम मंजूरी अभी नहीं मिली है।
12वीं की बोर्ड परीक्षा पर कोई बदलाव नहीं
वहीं, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा साल में एक बार ही आयोजित की जाएगी, और 2026 की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी।
कक्षा 10 और 12 के लिए नया ग्रेडिंग सिस्टम
CBSE ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए 9-पॉइंट ग्रेडिंग सिस्टम लागू करने की योजना बनाई है। इस सिस्टम के तहत, छात्रों की अंकों को ग्रेड्स में तब्दील किया जाएगा। इससे छात्रों के प्रदर्शन का स्पष्ट और सटीक मूल्यांकन होगा। इस बदलाव से छात्रों के ज्ञान और क्षमताओं की एक सटीक तस्वीर मिलेगी।
कक्षा 10 के लिए पासिंग क्राइटेरिया में बदलाव
कक्षा 10 के बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। यदि कोई छात्र मुख्य विषय (जैसे गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान) में असफल होता है, लेकिन उसने कौशल आधारित या वैकल्पिक भाषा में पास किया है, तो वह कौशल आधारित विषय के अंकों से असफल विषय को बदला जा सकता है।
कक्षा 10 में कौशल आधारित विषयों की शुरुआत
CBSE अब कक्षा 10 के छात्रों को कंप्यूटर एप्लीकेशन, सूचना प्रौद्योगिकी, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे कौशल आधारित विषय पढ़ाने पर जोर दे रहा है। इसके अलावा, छात्रों को हिंदी या अंग्रेजी में से एक भाषा चुननी होगी।
कक्षा 12 के लिए नए कौशल इलेक्टिव्स
CBSE ने कक्षा 12 के छात्रों के लिए चार नए कौशल इलेक्टिव्स शुरू किए हैं:
- लैंड ट्रांसपोर्टेशन एसोसिएट
- इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर
- फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर
- डिजाइन थिंकिंग और इनोवेशन
इन विषयों का उद्देश्य छात्रों को व्यावहारिक कौशल प्रदान करना है जो उन्हें विभिन्न उद्योगों में काम करने में मदद करेंगे।
कक्षा 12 के अकाउंटेंसी परीक्षा में कैलकुलेटर का उपयोग
अब से कक्षा 12 की अकाउंटेंसी परीक्षा में छात्रों को बेसिक, नॉन-प्रोग्रामेबल कैलकुलेटर का उपयोग करने की अनुमति होगी। यह कदम छात्रों को वित्तीय गणनाओं में मदद करने के लिए उठाया गया है।
नई शिक्षण पद्धतियों का अपनाना
CBSE ने स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रैक्टिकल और इंक्वायरी-बेस्ड शिक्षा को बढ़ावा दें। अब छात्रों को प्रोजेक्ट-आधारित लर्निंग, जिज्ञासा-आधारित शिक्षा, और तकनीकी सहायता प्राप्त शिक्षण विधियों के माध्यम से वास्तविक दुनिया के कौशल पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
आकलन प्रक्रिया में बदलाव
CBSE अब छात्रों का मेमोरी टेस्ट करने के बजाय, उनके समझने, विश्लेषण और विचारशीलता पर अधिक ध्यान देगा। इसका उद्देश्य छात्रों को उच्च शिक्षा और करियर के लिए बेहतर तैयार करना है।
छात्रों की जरूरतों के अनुसार लचीली शिक्षण विधियां
CBSE ने स्कूलों को सलाह दी है कि वे छात्रों की विविध सीखने की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लचीली और संदर्भ आधारित शिक्षण रणनीतियां अपनाएं। यह सुझाव राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा 2023 (NCF-2023) की सिफारिशों के अनुरूप है।
ये भी पढ़ें: BSEB 10th Topper List 2025: कौन-कौन हैं बिहार बोर्ड मैट्रिक के टॉपर, 123 स्टूडेंट्स टॉप 10 में, टॉपर्स लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications