BSEB 10वीं-12वीं का डमी एडमिट कार्ड जारी, क्या है सुधार का प्रोसेस? 7 नवंबर के बाद नहीं मिलेगा मौका!

Bihar Board 10th 12th Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्रों को मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड मिलने से पहले अपनी सभी जानकारी जांचने का मौका दिया गया है।

डमी एडमिट कार्ड में नाम, माता-पिता के नाम की स्पेलिंग, जन्मतिथि, फोटो या विषय जैसी जानकारी में गलती है तो उसे समय रहते ठीक कराया जा सकता है। बिहार बोर्ड ने इसके लिए 1 नवंबर से 7 नवंबर 2026 तक का समय दिया है। ऐसे में छात्रों को अंतिम तारीख का इंतजार नहीं करना चाहिए। डमी एडमिट कार्ड संबंधित आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध हैं और सुधार स्कूल के माध्यम से कराया जाएगा।

Bihar Board 10th 12th Dummy Admit Card 2027

7 नवंबर तक करा लें सुधार

बिहार बोर्ड की ओर से 2027 की मैट्रिक और इंटर परीक्षा के डमी एडमिट कार्ड में सुधार की प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू हो चुकी है। छात्रों के पास इसके लिए करीब एक सप्ताह का समय है। अगर कार्ड में कोई गलती है तो उसे अपने स्कूल के जरिए ठीक कराया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: CBSE 10वीं-12वीं के स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट! जल्द जारी होगी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट, कब से होंगे एग्जाम?

छात्रों को अपना नाम, माता-पिता के नाम की स्पेलिंग, जन्मतिथि, कैटेगरी, जेंडर, विषय, फोटो और हस्ताक्षर ध्यान से जांचने चाहिए। छोटी सी गलती भी आगे मार्कशीट या सर्टिफिकेट में परेशानी पैदा कर सकती है।

पूरा नाम बदलने की अनुमति नहीं

बिहार बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सुधार के दौरान पूरा नाम या माता-पिता का नाम बदलने की अनुमति नहीं होगी। केवल नाम की स्पेलिंग या किसी आंशिक गलती को ठीक कराया जा सकता है। इसलिए छात्रों को डमी एडमिट कार्ड में दर्ज जानकारी का अपने मूल दस्तावेजों से मिलान कर लेना चाहिए।

यहां से डाउनलोड करें डमी एडमिट कार्ड

  • 10वीं यानी मैट्रिक: exam.biharboardonline.org
  • 12वीं यानी इंटरमीडिएट: intermediate.biharboardonline.com

वेबसाइट पर जाकर छात्र रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना डमी एडमिट कार्ड PDF में डाउनलोड कर सकते हैं।

स्कूल के जरिए होगा करेक्शन

छात्र खुद पोर्टल पर जाकर जानकारी में बदलाव नहीं कर सकेंगे। गलती मिलने पर उन्हें अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या संबंधित अधिकारी से संपर्क करना होगा। स्कूल प्रशासन अपनी लॉगइन आईडी और पासवर्ड से बोर्ड के पोर्टल पर जरूरी सुधार करेगा। इसके बाद संशोधित डमी एडमिट कार्ड अपडेट कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: CBSE Class 9 & 10 Rules: सत्र 2026-27 से बदलेगा 9वीं-10वीं का पैटर्न, सीबीएसई ने जारी किया सर्कुलर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+