BPSC TRE-4 Exam Pattern: बदल गया TRE-4 का पैटर्न, अब देनी होगी PT की परीक्षा, चेक करें डिटेल

BPSC TRE 4 Exam Pattern Changed: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए BPSC के नए परीक्षा कैलेंडर से एक बड़ा अपडेट सामने आया है। टीआरई-4 में इस बार चयन का तरीका पहले की शिक्षक भर्तियों से अलग होगा। टीआरई-1, टीआरई-2 और टीआरई-3 में उम्मीदवारों को एक लिखित परीक्षा के आधार पर चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा था, लेकिन अब टीआरई-4 में पहले प्रारंभिक परीक्षा यानी पीटी होगी। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

हालांकि, नए कैलेंडर में टीआरई-4 की परीक्षा की कोई तय तारीख नहीं बताई गई है। वहीं, भर्ती में कुल 32,388 शिक्षक पद शामिल हैं। दूसरी ओर, 72वीं बीपीएससी परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी गई है।

BPSC TRE 4 Exam Pattern Changed

TRE-4 में बदला परीक्षा का तरीका

बीपीएससी की पिछली तीन शिक्षक भर्ती परीक्षाओं के मुकाबले टीआरई-4 में चयन प्रक्रिया ज्यादा चरणों वाली होगी। पहले उम्मीदवारों को एक लिखित परीक्षा देनी होती थी। परीक्षा में प्रदर्शन और तय मानकों के आधार पर आगे की नियुक्ति प्रक्रिया चलती थी। अब टीआरई-4 में पहले प्रारंभिक परीक्षा (PT) होगी। इसमें सफल उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा (Mains) में बैठ पाएंगे। यानी अब अभ्यर्थियों को शिक्षक बनने के लिए दो चरण पार करने होंगे। इस बदलाव के बाद उम्मीदवारों को अपनी तैयारी भी नए पैटर्न के हिसाब से करनी होगी।

ये भी पढ़ें: BPSC Exam Calendar 2026: बिहार लोक सेवा आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल, कब होगी 72वीं BPSC परीक्षा?

32,388 शिक्षकों की होगी भर्ती

टीआरई-4 के तहत कुल 32,388 पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों का प्रस्ताव शिक्षा विभाग की ओर से बीपीएससी को भेजा गया था। पदों का ब्योरा इस तरह है-

कक्षा पदों की संख्या
कक्षा 1 से 5 3,847
कक्षा 6 से 8 8,563
कक्षा 9 से 10 3,877
कक्षा 11 से 12 16,101
कुल 32,388

इनमें सबसे ज्यादा 16,101 पद कक्षा 11 से 12 के लिए हैं। इसके बाद कक्षा 6 से 8 के लिए 8,563 और कक्षा 9 से 10 के लिए 3,877 पद हैं।

TRE-4 की तारीख पर अभी स्थिति साफ नहीं

पहले जारी किए गए परीक्षा कैलेंडर में टीआरई-4 की लिखित परीक्षा 22 से 27 सितंबर 2026 के बीच प्रस्तावित की गई थी। उस समय नवंबर तक परिणाम जारी किए जाने की बात भी सामने आई थी। लेकिन अब परीक्षा में प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा का प्रावधान जोड़े जाने के बाद नए संशोधित कैलेंडर में टीआरई-4 की कोई निश्चित परीक्षा तारीख नहीं दी गई है।

ऐसे में उम्मीदवारों को अब भर्ती के आधिकारिक विज्ञापन का इंतजार है। विज्ञापन जारी होने के बाद परीक्षा की तारीख, पाठ्यक्रम और चयन प्रक्रिया से जुड़ी बाकी जानकारी ज्यादा साफ होगी।

72वीं BPSC की परीक्षा 25 अक्टूबर को

बीपीएससी के संशोधित कैलेंडर में 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर भी बड़ा अपडेट है। 72वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है। इस भर्ती के जरिए कुल 1,189 पदों पर नियुक्ति की जानी है। प्रशासनिक सेवा में जाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह तारीख काफी अहम है।

AEDO भर्ती की नई तारीख का इंतजार

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी यानी AEDO के 935 पदों पर होने वाली भर्ती का भी अपडेट कैलेंडर में शामिल है। इस परीक्षा में भी प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा का प्रावधान है। AEDO की प्रारंभिक परीक्षा इसी साल जनवरी में आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक के कारण परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। अब संशोधित परीक्षा कैलेंडर में इसकी नई परीक्षा तारीख नहीं बताई गई है। इसलिए AEDO के उम्मीदवारों को भी नई तारीख के लिए आयोग की अगली आधिकारिक सूचना का इंतजार करना होगा।

ये भी पढ़ें: NEET PG के उम्मीदवारों को भेजा गया गलत टेस्ट सिटी का SMS, NBEMS ने मानी गलती, स्टूडेंट के लिए दिया बड़ा अपडेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+