Bihar Board: इंटर में नहीं आए मन मुताबिक नंबर या हो गए किसी सब्जेक्ट में फेल? ऐसे करा सकते हैं कॉपी रीचेक!
Bihar Board Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 25 मार्च 2025 को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल 11 लाख से ज्यादा छात्र पास हुए हैं, जिससे कई परिवारों में खुशी का माहौल है। वहीं, कुछ छात्र ऐसे भी हैं जो अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं या उम्मीद से कम नंबर मिलने से परेशान हैं।
कुछ छात्रों ने अच्छे नंबरों की उम्मीद की थी लेकिन उन्हें कम अंक मिले हैं, जबकि कुछ छात्र ऐसे भी हैं जो एक या अधिक विषयों में फेल हो गए हैं। ऐसे छात्रों के लिए बिहार बोर्ड ने स्क्रूटिनी (पुनः जांच) का विकल्प दिया है। इसके तहत छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच करवा सकते हैं और अपने नंबरों की दोबारा गणना करवा सकते हैं।

यह प्रक्रिया उन छात्रों के लिए फायदेमंद हो सकती है जो अपने रिजल्ट को लेकर आश्वस्त नहीं हैं और दोबारा जांच करवाना चाहते हैं। बिहार बोर्ड ने स्क्रूटिनी प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी है। इच्छुक छात्र 1 अप्रैल से 8 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं स्क्रूटिनी के आवेदन की प्रक्रिया, शुल्क और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।
ये भी पढ़ें: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में लड़कियों का जलवा, मिलिए कॉमर्स टॉपर रोशनी से, मुश्किलों को पार कर लहराया परचम
स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कब और कैसे करें?
बिहार बोर्ड स्क्रूटिनी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल 2025 से शुरू होगी और 8 अप्रैल 2025 तक चलेगी। छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की प्रक्रिया
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं - biharboardonline.bihar.gov.in
- 'स्क्रूटिनी आवेदन' (Scrutiny Application) लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
- जिस विषय की कॉपी रीचेक करानी हो, उसे चुनें।
- स्क्रूटिनी शुल्क जमा करें - प्रति विषय ₹120 ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और आवेदन की कॉपी डाउनलोड करके प्रिंट आउट लें।
स्क्रूटिनी के नियम
- उत्तर पुस्तिका की केवल रीचेकिंग होगी, दोबारा मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।
- स्क्रूटिनी के बाद नंबर बढ़ भी सकते हैं, कम भी हो सकते हैं या फिर कोई बदलाव नहीं होगा।
- स्क्रूटिनी के बाद का रिजल्ट अंतिम होगा और उसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
कंपार्टमेंट परीक्षा की जानकारी
- अगर कोई छात्र किसी विषय में फेल हो गया है, तो वह कंपार्टमेंटल परीक्षा दे सकता है।
- आवेदन की तारीख: 1 अप्रैल से 8 अप्रैल 2025
- परीक्षा: अप्रैल के अंत तक
- रिजल्ट: 31 मई 2025 तक घोषित होगा।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे स्क्रूटिनी और कंपार्टमेंट परीक्षा से जुड़ी अपडेट के लिए बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
ये भी पढ़ें: Bihar Board 12th Topper: किस सब्जेक्ट में प्रिया ने पाए कितने नंबर? यहां देखिए बिहार बोर्ड टॉपर की मार्कशीट












Click it and Unblock the Notifications