BEd Entrance Exams: टीचर बनने का है सपना? जानें बीएड में एडमिशन के लिए टॉप 5 एंट्रेंस एग्जाम
BEd Entrance Exam: शिक्षण पेशा न केवल एक सम्मानजनक करियर विकल्प है, बल्कि लाखों युवाओं का सपना भी है। हर साल हजारों उम्मीदवार शिक्षक बनने के लिए बीएड (B.Ed) कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, लेकिन इसमें प्रवेश पाने के लिए उन्हें कठिन प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ता है। सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के शिक्षक बनने के लिए बीएड या इसके समकक्ष डिग्री अनिवार्य होती है।
बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए विभिन्न राज्यों और विश्वविद्यालयों द्वारा प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। सही परीक्षा की जानकारी और उसकी तैयारी से उम्मीदवार अपने शिक्षक बनने के सपने को साकार कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको 5 बड़ी बीएड प्रवेश परीक्षाओं के बारे में बताएंगे, जिन्हें पास करके आप इस कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा (UP BEd JEE)
यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी कर रही है। यह परीक्षा 200 अंकों के दो पेपरों में होगी। इसमें जनरल नॉलेज, भाषा, जनरल एप्टीट्यूड और विषय से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार bujhansi.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2025 है।
ये भी पढ़ें: Jobs in Bihar: बिहार में निकली बंपर भर्ती, 10 हजार से ज्यादा पदों पर नौकरी, मिलेगी तगड़ी सैलरी, देखें डिटेल्स
इग्नू बीएड एंट्रेंस (IGNOU BEd Entrance)
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) भी बीएड कोर्स कराती है। इसके लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। इसमें जनरल इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन, लॉजिकल और एनालिटिकल रीजनिंग से जुड़े 100 प्रश्न होते हैं। परीक्षा 2 घंटे की होती है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन ignou-bed.samarth.edu.in पर जाकर करना होगा।
आईटीईपी (ITEP) - 4 साल का टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम
नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) ने बीएड कोर्स को 2030 तक बंद करने की योजना बनाई है और इसकी जगह चार साल का इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) लाया जा रहा है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में चार यूनिवर्सिटीज इस कोर्स में एडमिशन देंगी। इसकी प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल 2025 को होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 मार्च 2025 है। आवेदन www.nta.ac.in और exams.nta.ac.in/NCET पर किया जा सकता है।
इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी बीएड प्रवेश परीक्षा (IPU CET BEd)
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (IPU) भी बीएड कोर्स कराती है। इसके लिए आईपीयू कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) का आयोजन होता है। इच्छुक उम्मीदवार ipu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 है। परीक्षा 26 अप्रैल से 18 मई के बीच होगी।
राजस्थान बीएड प्रवेश परीक्षा (Rajasthan PTET)
राजस्थान में बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) होता है। इसमें मानसिक योग्यता, भाषा दक्षता और टीचिंग एटीट्यूड से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। परीक्षा 3 घंटे की होती है। आवेदन ptetraj2025.com पर जाकर कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Jobs in DFCCIL: 10वीं पास के लिए डेढ़ लाख तक की नौकरी पाने का मौका, आज ही करें अप्लाई












Click it and Unblock the Notifications