Tesla की इंडिया में एंट्री, क्या Tata-Mahindra की EVs को दे पाएगी टक्कर? कीमत, रेंज, फीचर्स में कौन बेहतर
Tesla Model Y vs Indian EVs: 15 जुलाई 2025 को Tesla ने भारत में अपनी आधिकारिक एंट्री करते हुए मुंबई में अपना पहला शोरूम खोला और इसके साथ ही भारतीय ऑटो बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की प्रतिस्पर्धा एक नए दौर में प्रवेश कर गई। टेस्ला की सबसे चर्चित प्रीमियम SUV Model Y को लॉन्च कर यह साफ संकेत दे दिया गया कि Elon Musk की कंपनी अब भारतीय ग्राहकों को भी लुभाने आई है।
लेकिन सवाल ये है - क्या Tesla की हाई-टेक, हाई-प्राइस EV SUV भारत में पहले से मौजूद Mahindra और Tata जैसी देसी कंपनियों की इलेक्ट्रिक SUVs को पीछे छोड़ पाएगी, या फिर भारत की सड़कों पर 'Made-in-India EVs' ही ज्यादा फिट बैठती हैं?

Tesla Model Y vs देसी EVs- कौन बनेगा भारत की EV रेस का चैंपियन?
Tesla Model Y - ग्लोबल ब्रांड, प्रीमियम रेंज
- कीमत: ₹59.89 लाख से ₹67.89 लाख
- रेंज: 500-622 किमी (60/75 kWh बैटरी)
- हाइलाइट्स: 15.4 टचस्क्रीन, ऑटोपायलट, ADAS, Tesla सिग्नेचर सॉफ्टवेयर
- कमज़ोरी: बेहद प्रीमियम प्राइस टैग, डिलीवरी 3 महीने बाद शुरू
Mahindra BE 6 - देसी स्टाइल में इंटरनेशनल पावर
- कीमत: ₹18.90 लाख - ₹26.90 लाख
- रेंज: 556-682 किमी
- फीचर्स: Dual display, Harman 16-speaker सिस्टम, Level-2 ADAS
- चार्जिंग: 175 kW फास्ट चार्जर से 20 मिनट में 80% तक चार्ज
Mahindra XEV 9e - AI वाली SUV
कीमत: ₹21.90 लाख से
रेंज: 542-656 किमी
फीचर्स: AI architecture, AR HUD, ट्रिपल स्क्रीन, 7 एयरबैग्स
Tata Harrier EV - फैमिली के लिए परफेक्ट SUV
- कीमत: ₹21.49 लाख से
- रेंज: 627 किमी
- फीचर्स: AWD, Auto Park Assist, e-Valet, 540° कैमरा
भारतीय मिडल क्लास के लिए 'आउट ऑफ बजट'!
भारत में Tesla Model Y की एंट्री ने इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में हलचल जरूर मचाई है, लेकिन इसकी शुरुआती कीमतों ने मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं को चौंका दिया है। ₹59.89 लाख से शुरू होकर ₹67.89 लाख तक जाने वाली इस SUV की कीमतें सीधे-सीधे मर्सिडीज, BMW और Porsche जैसी प्रीमियम कंपनियों की रेंज में आती हैं।
ये भी पढ़ें Delhi New EV Policy: दिल्ली में अब सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों का होगा परिचालन! जानिए कब से लागू होंगे नियम
30 लाख बनाम 70 लाख - कहां टिकेगी टेस्ला?
भारत में फिलहाल Tata और Mahindra जैसी कंपनियों की इलेक्ट्रिक SUV की कीमतें 30 लाख रुपये से कम हैं। ऐसे में Tesla की कीमतें एक अलग ही वर्ग को टारगेट करती हैं वे ग्राहक जो न केवल तकनीक, बल्कि ब्रांड प्रेस्टिज को प्राथमिकता देते हैं। अगर टेस्ला ने अपनी कीमतें 40-45 लाख के भीतर रखी होती, तो संभव था कि Mahindra, Tata और Hyundai जैसी कंपनियों की बाजार हिस्सेदारी पर सीधा असर पड़ता। भारत में गाड़ियां आज भी स्टेटस सिंबल हैं, और जो ग्राहक 30 लाख तक खर्च करने की हैसियत रखते हैं, वे 10-15 लाख रुपये अतिरिक्त देने पर विचार कर सकते थे।
ये भी पढ़ें सही इलेक्ट्रिक SUV कैसे चुनें: Hyundai Creta Electric vs Mahindra XEV 9e
आनंद महिंद्रा का एलन मस्क को चैलेंज
Tesla की भारत में एंट्री पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने न सिर्फ स्वागत किया, बल्कि अपने खास अंदाज़ में Elon Musk को चुनौती भी दे डाली। उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, Elon Musk और Tesla, भारत में आपका स्वागत है! दुनिया के सबसे बड़े EV बाजारों में से एक अब और भी रोमांचक हो गया है। कॉम्पटीशन इनोवेशन को बढ़ावा देता है और हमारे सामने लंबा सफर है। चार्जिंग स्टेशन पर आपसे मुलाकात का इंतजार रहेगा!
Welcome to India, @elonmusk and @Tesla.
— anand mahindra (@anandmahindra) July 15, 2025
One of the world’s largest EV opportunities just got more exciting.
Competition drives innovation, and there’s plenty of road ahead.
Looking forward to seeing you at the charging station. pic.twitter.com/7Uh2ziV0fp












Click it and Unblock the Notifications